{"_id":"66b12d9e0e63b967680acd07","slug":"less-applications-in-economics-and-philosophy-seats-vacant-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-126468-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: भैंसों को नहलाने नदी में गए किशोर को खींच ले गया मगरमच्छ, नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: भैंसों को नहलाने नदी में गए किशोर को खींच ले गया मगरमच्छ, नहीं चला पता
Tue, 06 Aug 2024 11:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में भैंसों को नहलाने चौका नदी में गए किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया। सोमवार देर शाम तक किशोर का कुछ पता नहीं चला। किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शारदानगर के ग्राम टिप्पनपुरवा निवासी हुकुमचंद्र के 13 साल के सुभाष कुमार सोमवार की देर शाम करीब सात बजे भैंसों को नहलाने के लिए चौका नदी के पास गया था। बताते हैं कि इसी दौरान पटना पुल के नीचे घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने सुभाष पर हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया। उसके के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शारदानगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और परिजनों के सहयोग से तलाश कराई मगर पता नहीं चल सका। शारदा नगर थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया, नाले में भैंस को नहला रहे किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया। वन विभाग को सूचना दे दी है। वहीं, अंधेरा होने की वजह से तलाश ज्यादा देर तक नहीं हुई।
विज्ञापन