फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard seen in Majhra Farm, fear among employees

Lakhimpur Kheri News: मझरा फार्म में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों में खौफ

Fri, 19 Jul 2024 03:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Majhra Farm, fear among employees
मंझरा फार्म में डाल पर बैठा तेंदुआ। संवाद
महेवागंज। मझरा फार्म की डेयरी कॉलोनी और कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में लगे पेड़ की डाल पर बुधवार शाम तेंदुआ बैठा देखा गया। डाल पर तेंदुआ देखे जाने से डेयरी कॉलोनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तेंदुए की वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन

पिछले करीब 10 महीने से इंदिरा मनोरंजन वन, मझरा फार्म इलाके में तेंदुआ देखा जाता रहा है। इससे मझरा फार्म के अंदर दूध डेयरी कॉलोनी में झोपड़पट्टी नुमा घरों में रह रहे कर्मचारियों में भय व्याप्त है। खासकर जिनके घरों में शौचालय नही हैं। एक महीने में कई बार फार्म के अंदर तेंदुआ देखा गया है।
विज्ञापन

फार्म मैनेजर ने वन विभाग और जिले के अन्य अफसरों को भी मामले से अवगत कराया। वनकर्मी गर्मी में पानी की तलाश में भटककर आने का तर्क दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब तो बरसात में नदी नाले भरे हैं। हालांकि, तेंदुए ने अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के कर्मचारियों ने बताया कि कुत्ता, नीलगाय और अन्य छोटे जंगली जानवरों को अपना शिकार बनाता है। कर्मचारियों की मानें तो बृहस्पतिवार सुबह डेरी के गेट तक तेंदुए ने दस्तक दी है। जिससे चौकीदारी कर रहे लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed