फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard Kills Four-Year-Old Child in Lakhimpur Kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में मजदूर के चार वर्षीय बेटे को दबोच ले गया तेंदुआ, अधखाया शव देख फटा मां का कलेजा

Sun, 19 Apr 2026 12:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 19 Apr 2026 12:58 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के नयापुरवा गांव में खेत से लापता हुए चार साल के बच्चे का अधखाया बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को तेंदुआ दबोच ले गया था। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
Leopard Kills Four-Year-Old Child in Lakhimpur Kheri
मृतक बच्चे की मां - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के उमर ग्राम पंचायत के नयापुरवा गांव में तेंदुए ने चार साल के मासूम बच्चे को मार डाला। शनिवार को खेत से लापता हुए बच्चे का अधखाया शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उम्मीद अली का चार साल का बेटा दिलशाद अपने माता-पिता और दो बहनों के साथ शनिवार को खेत पर गया था। माता-पिता गेहूं काटने लगे। शाम करीब छह बजे जब परिजन काम खत्म कर घर लौटने लगे, तो दिलशाद खेत में नहीं दिखा। उसकी दोनों बहनें खेत के पास एक पेड़ के नीचे डरी सहमी बैठी थीं, लेकिन कुछ बता नहीं पाईं। परिजनों ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


तलाश के दौरान, खेत से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मैलानी-नानापारा रेलवे ट्रैक के किनारे पुरैना ताल के पास से दिलशाद का शव बरामद हुआ। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेंदुए ने बच्चे का एक हाथ और एक पैर खाया था। परिजनों ने बताया कि तेंदुआ मासूम दिलशाद को दबोच ले गया था। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए का आतंक
क्षेत्र में पहले से ही तेंदुए का आतंक है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे मुस्ताक अली की पत्नी हिदायतुनना पर भी तेंदुए ने हमला किया था। हालांकि, वह किसी तरह बच निकलने में सफल रहीं। इस घटना ने इलाके में तेंदुए के खतरे को और बढ़ा दिया है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं।

वन विभाग की कार्रवाई और ग्रामीणों की मांग
रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। रेंजर ने यह भी बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed