{"_id":"6666b5bcae418df7b2094900","slug":"leopard-cub-dies-after-getting-trapped-in-barbed-wire-in-lakhimpur-kheri-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गन्ने के खेत में लगे कंटीले तार में फंसा तेंदुए का शावक, तड़प-तड़पकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गन्ने के खेत में लगे कंटीले तार में फंसा तेंदुए का शावक, तड़प-तड़पकर हुई मौत
Mon, 10 Jun 2024 04:59 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:59 PM IST
सार
गोला वन रेंज में एक खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार में फंसकर तेंदुए के शावक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कंटीले तार से निकाला।
विज्ञापन
मृतक शावक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के गोला वन रेंज अंतर्गत पुनर्भू ग्रंट में खेत के चारों ओर लगे कंटीले तार में फंसकर तेंदुए के शावक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कंटीले तार से निकाला। शावक की उम्र 9 से 10 महीने की बताई जा रही है। डीएफओ ने बताया कि शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुनर्भू ग्रंट गांव के निकट किसान बाल गोविंद वर्मा का खेत है, जिसमें गन्ने की फसल है। उन्होंने खेत के चारों तरफ कंटीले तार लगा रखे हैं। तेंदुए का शावक कंटीले तार में बुरी तरह फंसकर घायल हो गया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेत पर गए तो उन्होंने शावक को तार में फंसा देखा। वह बुरी तरह घायल हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शव को रेंज पर लाया गया। डीएफओ संजय विस्वाल के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह हादसा लग रहा है। उन्होंने शावक के शिकार की आशंका से इनकार किया। कहा कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।