फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard caught in cage in Manjhra Farm forest of Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: बकरी को देख ललचाया तेंदुआ... वन विभाग के पिंजड़े में हुआ कैद; देखें वीडियो

Fri, 21 Mar 2025 03:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

लखीमपुर शहर से सटे मंझरा फार्म जंगल में एक और तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। इस इलाके में पिछले माह भी एक तेंदुआ पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
Leopard caught in cage in Manjhra Farm forest of Lakhimpur Kheri
पिंजड़े में बंद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में वन रेंज शारदानगर के मंझरा फार्म जंगल में वन विभाग के लगाए पिंजड़े में एक तेंदुआ कैद हो गया। जानकारी मिलते ही वनकर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच तेंदुए को देखने वालों का भी तांता लग गया। वन विभाग की पकड़ में आया तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है। तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


शहर के नजदीक राजकीय कृषि प्रक्षेत्र मंझरा और इसके आसपास इलाके में पिछले कई दिनों से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही थी। राहगीरों और राजकीय फार्म के कर्मचारियों, मजदूरों में भी दहशत बनी थी। कर्मचारी और कॉलोनीवासी वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली सॉस... बरेली में हिस्ट्रीशीटर चला रहा था फैक्टरी, यहां होती थी सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


वनकर्मियों ने कृषि प्रक्षेत्र के ब्लॉक नंबर 4 के झाड़ियों में पिंजड़ा लगाकर उसमें बकरी बांधी थी। शिकार की लालच में किसी वक्त तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। सूचना पर शुक्रवार सुबह टीम के साथ वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने पिंजड़े को कब्जे में ले लिया और अपने साथ ले गई। 

एक माह में दूसरा तेंदुआ पकड़ा
काफी समय से इंद्रा मनोरंजन वन और कृषि प्रक्षेत्र में तेंदुओं की चहलकदमी बनी है। पिछले माह भी यहां एक तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो चुका है। रेंज में अब तक चार तेंदुआ पकड़े जा चुके हैं। हालांकि ग्रामीणों की माने तो इलाके में अभी कुछ और तेंदुए होने की संभावना है। तेंदुए की आमद के चलते वन विभाग ने करोड़ों की लागत से रंग रोगन किए गए इंदिरा मनोरंजन वन पार्क में ताला लगाना पड़ा था, जो अब तक नहीं खुला। 

शारदानगर के रेंजर अभय कुमार मल्ल ने बताया कि मंझरा फार्म जंगल में तेंदुआ पिंजड़े में कैद हुआ है। वह बिल्कुल स्वस्थ है। इलाके में सतर्कता और कॉम्बिंग जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed