फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacked a teenager going home on bicycle with his father in Lakhimpur Kheri

आंखों के सामने 'कलेजे' को ले गया तेंदुआ: बेटा दे रहा था साइकिल को धक्का, झटके से आई मौत; चिल्लाता रहा बेबस बाप

Sat, 05 Oct 2024 10:07 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, महेवागंज (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेवागंज (लखीमपुर खीरी) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 05 Oct 2024 10:07 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले के वन रेंज शारदा नगर में एक किशोर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। कांबिंग के दौरान खेत में बच्चे का अधखाया शव मिला है। 
 

विज्ञापन
Leopard attacked a teenager going home on bicycle with his father in Lakhimpur Kheri
परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन रेंज शारदा नगर के गंगाबेहड़ गांव के पास पिता के साथ साइकिल से घर जा रहे किशोर को जंगली जानवर खींच ले गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के काफी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कांबिंग के दौरान खेत में बच्चे का अधखाया शव मिला।

विज्ञापन


कोतवाली सदर के गांव गंगाबेहड़ निवासी मुनव्वर शनिवार की देर शाम अपने 12 वर्षीय पुत्र साजेब उर्फ छोटू के साथ खम्भार खेड़ा चीनी मिल से बोरी में राख भरकर साइकिल से घर जा रहा था। परिजन के मुताबिक मुनव्वर साइकिल चला रहे थे। बेटा साजेब पीछे से साइकिल में धक्का लगा रहा था। बताया जा रहा कि गांव से चंद दूरी पर गन्ने से तेंदुआ निकला और किशोर को दबोचकर गन्ने के खेत में उठा ले गया। मुनव्वर के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। 
विज्ञापन


सूचना वन विभाग व पुलिस को दी गई। करीब दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने गन्ने के खेतो में ट्रैक्टर व बाइकों की रोशनी कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत से बच्चे का अधखाया शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक शव नहीं ले जाने देंगे। वन विभाग की टीम मान मनौव्वल में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed