फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lekhpal suspended for extorting money from flood-affected farmers

बाढ़ पीड़ित किसानों से धन उगाही में लेखपाल निलंबित

Thu, 25 Nov 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for extorting money from flood-affected farmers
बाढ़ में खराब हुई फसल दिखाता किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फसलों के सर्वे के दौरान किसान से रुपये लेते वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एसडीएम धौरहरा ने की कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। बाढ़ प्रभावित धौरहरा तहसील के गांवों में नष्ट हुई फसलों का सर्वे करने के दौरान पीड़ित किसानों से अवैध धन उगाही करने वाले लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है। किसानों से रुपये वसूलते हुए लेखपाल का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद डीएम के आदेश पर एसडीएम धौरहरा धीरेंद्र सिंह ने तुरंत ही मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
धौरहरा तहसील के गांव समैसा परगना फिरोजाबाद में तैनात लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कर रहा था। इस दौरान सहायता राशि के प्रपत्र तैयार करने के नाम पर किसानों से अवैध रूप से धन की उगाही भी कर रहा था। इसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम धौरहरा को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर लेखपाल के इस कृत्य को विभाग की छवि धूमिल करने वाला पाया। साथ ही लेखपाल का आचरण पदीय दायित्वों के विरुद्ध व अत्यंत गंभीर निंदनीय पाया, जिससे एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए तहसीलदार धौरहरा को जांच अधिकारी नामित किया है, जो 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट एसडीएम को सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed