{"_id":"572f731c4f1c1b42585ccfb7","slug":"legislators-be-like-servant-or-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक कैसा हो, सेवक या दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक कैसा हो, सेवक या दलाल
ब्यूरो अलीगंज (खीरी)।
Updated Sun, 08 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
मोदी भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में बोले पूर्व मंत्री
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा पर जमकर निशाना साधा गया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा ने जनता से दो टूक सवाल किया कि वह विधायक कैसा चाहते हैं, सेवक या दलाल? उन्होंने कहा कि बसपा में दो से ढाई करोड़ रुपये लेकर टिकट बांटे जा रहे हैं। वहां अंबेडकर के सपने और कांशीराम के मिशन को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवक को विधायक बनाओगे तो वह आपकी सेवा करेगा और दो-ढाई करोड़ देकर चुनाव जीतने वाला आपसे ही दलाली करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का विधायक बनाओगे तो वह आपका सेवक रहेगा।
पूर्व मंत्री कसबे में बालाजी राइस मिल पर उमाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। इसके बाद पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि सहसपुर और अलीगंज के कार्यकर्ताओं के कंधों पर ही क्षेत्र की दशा और दिशा तय होगी। अरविंद ने कहा कि अब वह संघर्ष करने निकल पड़े हैं। क्षेत्र में कोई जुल्म नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए सपा सरकार पर निधाना साधा। साथ ही कहा कि जल्द ही कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर गोला में लगाया जाएगा। सम्मेलन को दाताराम भार्गव, मनोज अवस्थी, जितेंद्र सिंह, तरसेम सिंह, कुलभूषण सिंह, इतेंद्र वर्मा, सरस्वती प्रसाद, सुशील शुक्ल ने भी संबोधित किया। संचालन राजेश मिश्र ने किया। इस मौके पर मुन्नालाल अवस्थी, विजय माहेश्वरी, प्रधान स्वामीदयाल वर्मा, सरयू प्रसाद शुक्ला, कर्ताराम, असलम हुसेन, साजिद अली, दिलीप त्रिपाठी, हर्षित अवस्थी, संगम शुक्ला, दिलीप यादव, बसंत सिंह, रामस्वरूप वर्मा, राजेंद्र वर्मा, सोहनलाल वर्मा, अशोक वर्मा, जवाहर वर्मा आदि मौजूद रहे।