{"_id":"61e46a983f5e4b546e1c1e72","slug":"lalit-from-palia-and-ravi-from-mohammadi-became-aap-candidate-lakhimpur-news-bly4727381168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया से ललित ओर मोहम्मदी से रवि बने आप उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया से ललित ओर मोहम्मदी से रवि बने आप उम्मीदवार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने जिले की दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने मोहम्मदी से रविकांत तिवारी और पलिया से ललित कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वलीम खान ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जिले की मोहम्मदी और पलिया उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसमें मोहम्मदी से गांव बरैंचा निवासी रविकांत तिवारी पुत्र श्रीकांत तिवारी को मैदान में उतारा है। रविकांत तिवारी की शिक्षा स्नातक है। पत्नी शिक्षिका हैं। इनके पिता एक कवि हैं। जबकि चाचा गोला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सपा विधायक रहे हैं। रविकांत तिवारी ने बताया कि अन्ना आंदोलन से जुड़े रहने के बाद आप आदमी पार्टी में शामिल हुए। दिल्ली चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने पर प्रदेश का उपाध्यक्ष का पद मिला। वहीं पलिया प्रत्याशी ललित कुमार वर्मा गोला तहसील के गांव बाबरपुर पोस्ट रोशननगर के निवासी हैं। वर्ष 2004 में बसपा की सदस्यता लेकर 2005 से 2007 तक वह बसपा के पलिया विधानसभा अध्यक्ष ( कुर्मी समाज) रहे। 2017 में वह बसपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।
जिले की सभी विधानसभा सीटों पर आप प्रत्याशी उतारेगी। दो उम्मीदवारों के नाम घोषित हो चुके हैं। जबकि अन्य छह सीटों पर जल्द ही नामों की घोषणा होगी। सूबे में अगली सरकार आप के बिना बनना संभव नहीं होगी।
विज्ञापन
- वलीम खान, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी