{"_id":"6641373fec2cf48c280290b4","slug":"lakhs-worth-of-money-stolen-from-former-pradhans-house-during-wedding-ceremony-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-119824-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शादी समारोह में गईं पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शादी समारोह में गईं पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव के पूर्व प्रधान के घर दीवार फांदकर घुसे चोर 13 हजार नकदी सहित करीब आठ लाख के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की रात हुई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट लिए हैं।
जहानपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान किरन देवी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ 10 मई की शाम आठ बजे बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके कोरारा गांव गई थीं। 11 मई की सुबह घर लौटीं तो अंदर का दृश्य देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए। सभी कमरों के ताले टूटे मिले।
चोरी की आशंका होने के बाद घर के अंदर रखी अलमारियों को देखा गया तो बक्से में रखी 13 हजार नकदी, सोने का हार, नेकलेस, झाले, दो जोड़ी अंगूठी, पायल सहित लाखों के जेवर गायब थे। पीड़ित ने बताया कि आठ से दस लाख की चोरी हुई है। घरवालों ने गांव के ही एक युवक पर चोरी में शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फॉरेंसिक टीम के सहयोग से जांच की।
विज्ञापन
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि पूर्व प्रधान के घर 10 मई को चोरी हुई थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं। चोरी में किसी जानकर का हाथ है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।