{"_id":"69d89ecd889ac6f0f00cbfc4","slug":"lakhimpur-kheri-teacher-gulsharan-becomes-mrs-up-2026-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखीमपुर खीरी की शिक्षिका गुलशरण बनीं ‘मिसेज यूपी 2026', लखनऊ में मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखीमपुर खीरी की शिक्षिका गुलशरण बनीं ‘मिसेज यूपी 2026', लखनऊ में मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान
Fri, 10 Apr 2026 12:35 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:35 PM IST
सार
जिले की शिक्षिका गुलशरण मिश्रा ने लखनऊ में आयोजित मिसेज यूपी 2026 प्रतियोगिता का खिताब जीता। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी है।
विज्ञापन
शिक्षिका गुलशरण मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की प्रतिभाशाली शिक्षिका गुलशरण मिश्रा ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मिसेज यूपी 2026 प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
शहर के राजापुर कोठी नंबर एक मोहल्ला काशीनगर निवासी गुलशरण मिश्रा अमित मिश्रा की पत्नी एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अवधेश मिश्रा की पुत्रवधु हैं। वह वर्तमान में लखीमपुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन
गुलशरण मिश्रा इससे पहले वर्ष 2015 में मिसेज लखीमपुर का खिताब भी जीत चुकी हैं। मिसेज यूपी 2026 का ताज जीतकर उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे लखीमपुर का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मिस यूनिवर्स 2025 मोनिका विश्वकर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन