फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri principal of government school beat up female teacher shiksha mitra with slipper

Lakhimpur Kheri: सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने महिला शिक्षामित्र को चप्पल से पीटा, किया गया निलंबित

Fri, 24 Jun 2022 05:49 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 Jun 2022 05:49 PM IST
सार

थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri principal of government school beat up female teacher shiksha mitra with slipper
वीडियो ग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विलियन विद्यालय महंगूखेड़ा में शुक्रवार की सुबह उपस्थिति लगाने को लेकर शिक्षामित्र और प्रभारी प्रधानाध्यापक के बीच विवाद हुआ। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने महिला शिक्षामित्र को जूते से पीट दिया। घटना का वीडियो वायरल होते ही विभागीय अधिकारियों ने खलबली मच गई। बीईओ ने विद्यालय जाकर मामले की जांच की। इसके बाद बीएसए ने आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार को निलंबित कर दिया है। शिक्षामित्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया।

विज्ञापन


स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजीत कुमार वर्मा और महिला शिक्षामित्र के बीच उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित लगाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में अजीत कुमार वर्मा हाथ में जूता लेकर महिला शिक्षामित्र को पीटता दिखाई दे रहा है तो बाद में महिला शिक्षामित्र भी जूता छीनकर प्रधानाध्यापक पर पलटवार करती हैं।
विज्ञापन


इस दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों के बीच मारपीट को बंद कराया। इसके बाद दोनों पक्ष खीरी थाने पहुंचे। वीडियो वायरल होने पर शिक्षाविभाग के अधिकारी भी थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेने के बाद शिक्षामित्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्र ने बताया कि लगभग दो वर्षों से आए दिन इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपस्थिति पंजिका पर अनुपस्थित कर देते थे। बृहस्पतिवार को भी समय से स्कूल पहुंची थीं लेकिन रजिस्टर नहीं मिला था। तब वह बच्चों को पढ़ाने लगीं। इसके बाद भी अनुपस्थित कर दिया था। शुक्रवार को जब इसका विरोध किया तो इंचार्ज प्रधानाध्यापक जूते से पीटने लगे।

वहीं, प्रधानाध्यापक अजीत कुमार वर्मा ने तहरीर के माध्यम से बताया है कि शिक्षामित्र स्कूल में आए दिन देर से आती थी और रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर चली जाती थीं। कोई भी स्कूल का कार्य नहीं करती हैं। आए-दिन विवाद करती रहती हैं। शुक्रवार को सुबह वह अपने पति और गांव वालों के साथ आई और गाली गलौज करते हुए सुनियोजित तरीके से मारपीट करने लगी।

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी प्रकरण की जांच

बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आने पर सदर बीईओ सुभाष चंद्र को मौके पर भेजकर जांच कराई। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार वर्मा को निलंबित कर उसे पसगवां ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें बीईओ सदर सुभाष चंद्र, बीईओ बेहजम देवेश राय और बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक रेनू श्रीवास्तव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed