Lakhimpur Kheri: खीरी को मिली एक और पैसेंजर ट्रेन, सीतापुर से मैलानी के बीच होगी संचालित, यह रहेगा समय
नई पैसेंजर ट्रेन सीतापुर से मैलानी के बीच चलेगी, जबकि इस रूट पर संचालित दो अन्य पैसेंजर ट्रेन का समय बदला गया है। नई ट्रेन चार फरवरी से चलेगी और दो ट्रेनों का बदला समय भी उसी दिन से प्रभावी होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले को एक नई पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिली है। यह सीतापुर से मैलानी के बीच चलेगी, जबकि इस रूट पर संचालित दो अन्य पैसेंजर ट्रेन का समय बदला गया है। नई ट्रेन चार फरवरी से चलेगी और बदला समय भी उसी दिन से प्रभावी होगा। नई ट्रेन के चलने से इस रूट पर अब तीन पैसेंजर ट्रेनें हो जाएंगी। समय परिवर्तन के बाद एक पैसेंजर ट्रेन मीटरगेज पर दौड़ने वाली सेंक्चुरी एक्सप्रेस के समय पर चलेगी। इस समय पर ट्रेन संचालन की काफी दिनों से मांग हो रही थी। अब यात्री कम किराए में लखनऊ तक सस्ता एवं सुविधाजनक सफर कर सकेंगे।
ब्रॉडगेज के साथ ऐशबाग मैलानी रेलखंड का विद्युतीकरण हो गया है। ट्रेनों की सीमित संख्या के चलते जिलेवासियों को सस्ता व सुविधाजनक सफर मिलने की आस अधूरी रह गई। रेलवे ने मंगलवार रात एक नई पैसेंजर ट्रेन चलाने के अलावा दो अन्य पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव करने का नोटिफिकेशन का जारी किया है।
नई पैसेंजर ट्रेन का रहेगा यह समय
नई पैसेंजर ट्रेन दोपहर में सीतापुर के लिए और रात सात बजकर 45 मिनट पर मैलानी के लिए मिलेगी। सुबह सात बजकर 34 मिनट पर लखीमपुर आने वाली पैसेंजर ट्रेन चार फरवरी से सुबह छह बजकर 14 मिनट पर आएगी और लखनऊ से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन चार बजकर 45 मिनट की बजाय रात नौ बजकर 39 मिनट पर लखीमपुर आएगी। गोमती एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं है। इन ट्रेनों का संचालन डालीगंज से लेकर लखनऊ जंक्शन तक होगा।
दो हजार से अधिक मुसाफिर करते हैं रोजाना सफर
ऐशबाग मैलानी के बीच चल रही तीन जोड़ी ट्रेनों से शहर के दो हजार लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। ट्रेनों का समय मुफीद न होने की वजह से दैनिक यात्री रोडवेज बसों से लेकर अन्य वाहनों से आवागमन करने के लिए विवश होते थे। ऐसे में अधिक किराया देने के बावजूद लोग असुविधाजनक यात्रा करने के लिए मजबूर होते थे। अब सुबह 06:14 पर लखनऊ के लिए और रात 19:45 एवं 21:39 पर मैलानी के लिए ट्रेन होने से दैनिक यात्रियों के साथ हर वर्ग के लोगों को सहूलियत मिलेगी। ऐसे में जिले के लोग लखनऊ जाकर दिन भर काम धाम निपटाकर शाम को ट्रेन पकड़कर रात में घर आ सकेंगे।वर्तमान समयसारिणी
ट्रेन संख्या-कहां से- कहां तक- आगमन- 05087- मैलानी- लखनऊ- 07:34
- 05085- मैलानी - लखनऊ-16:40
- 05086-लखनऊ- मैलानी-10:03
- 05088- लखनऊ - मैलानी-16:43
ट्रेन संख्या-कहां से- कहां तक- आगमन
- 05087- मैलानी- डालीगंज- 06:14
- 05085- मैलानी- डालीगंज-12:32
- 05086-डालीगंज - मैलानी-10:03
- 05088- डालीगंज - मैलानी- 21:39
ट्रेन संख्या-कहां से- कहां तक- आगमन
- 05491- मैलानी- सीतापुर- 15:48
- 05492- सीतापुर - मैलानी-19:45
- नोट- समय सारिणी लखीमपुर स्टेशन से है।