फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri got another passenger train will operate between Sitapur to Mailani

Lakhimpur Kheri: खीरी को मिली एक और पैसेंजर ट्रेन, सीतापुर से मैलानी के बीच होगी संचालित, यह रहेगा समय

Thu, 26 Jan 2023 06:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Jan 2023 06:09 AM IST
सार

नई पैसेंजर ट्रेन सीतापुर से मैलानी के बीच चलेगी, जबकि इस रूट पर संचालित दो अन्य पैसेंजर ट्रेन का समय बदला गया है। नई ट्रेन चार फरवरी से चलेगी और दो ट्रेनों का बदला समय भी उसी दिन से प्रभावी होगा।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri got another passenger train will operate between Sitapur to Mailani
लखीमपुर खीरी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले को एक नई पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिली है। यह सीतापुर से मैलानी के बीच चलेगी, जबकि इस रूट पर संचालित दो अन्य पैसेंजर ट्रेन का समय बदला गया है। नई ट्रेन चार फरवरी से चलेगी और बदला समय भी उसी दिन से प्रभावी होगा। नई ट्रेन के चलने से इस रूट पर अब तीन पैसेंजर ट्रेनें हो जाएंगी। समय परिवर्तन के बाद एक पैसेंजर ट्रेन मीटरगेज पर दौड़ने वाली सेंक्चुरी एक्सप्रेस के समय पर चलेगी। इस समय पर ट्रेन संचालन की काफी दिनों से मांग हो रही थी। अब यात्री कम किराए में लखनऊ तक सस्ता एवं सुविधाजनक सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


ब्रॉडगेज के साथ ऐशबाग मैलानी रेलखंड का विद्युतीकरण हो गया है। ट्रेनों की सीमित संख्या के चलते जिलेवासियों को सस्ता व सुविधाजनक सफर मिलने की आस अधूरी रह गई। रेलवे ने मंगलवार रात एक नई पैसेंजर ट्रेन चलाने के अलावा दो अन्य पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव करने का नोटिफिकेशन का जारी किया है। 

विज्ञापन

नई पैसेंजर ट्रेन का रहेगा यह समय 

नई पैसेंजर ट्रेन दोपहर में सीतापुर के लिए और रात सात बजकर 45 मिनट पर मैलानी के लिए मिलेगी। सुबह सात बजकर 34 मिनट पर लखीमपुर आने वाली पैसेंजर ट्रेन चार फरवरी से सुबह छह बजकर 14 मिनट पर आएगी और लखनऊ से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन चार बजकर 45 मिनट की बजाय रात नौ बजकर 39 मिनट पर लखीमपुर आएगी। गोमती एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं है। इन ट्रेनों का संचालन डालीगंज से लेकर लखनऊ जंक्शन तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार से अधिक मुसाफिर करते हैं रोजाना सफर

ऐशबाग मैलानी के बीच चल रही तीन जोड़ी ट्रेनों से शहर के दो हजार लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। ट्रेनों का समय मुफीद न होने की वजह से दैनिक यात्री रोडवेज बसों से लेकर अन्य वाहनों से आवागमन करने के लिए विवश होते थे। ऐसे में अधिक किराया देने के बावजूद लोग असुविधाजनक यात्रा करने के लिए मजबूर होते थे। अब सुबह 06:14 पर लखनऊ के लिए और रात 19:45 एवं 21:39 पर मैलानी के लिए ट्रेन होने से दैनिक यात्रियों के साथ हर वर्ग के लोगों को सहूलियत मिलेगी। ऐसे में जिले के लोग लखनऊ जाकर दिन भर काम धाम निपटाकर शाम को ट्रेन पकड़कर रात में घर आ सकेंगे। 

वर्तमान समयसारिणी 

ट्रेन संख्या-कहां से- कहां तक- आगमन
  • 05087- मैलानी- लखनऊ- 07:34
  • 05085- मैलानी - लखनऊ-16:40
  • 05086-लखनऊ- मैलानी-10:03
  • 05088- लखनऊ - मैलानी-16:43
चार फरवरी से प्रभावी समयसारिणी 

ट्रेन संख्या-कहां से- कहां तक- आगमन
  • 05087- मैलानी- डालीगंज- 06:14
  • 05085- मैलानी- डालीगंज-12:32
  • 05086-डालीगंज - मैलानी-10:03
  • 05088- डालीगंज - मैलानी- 21:39
नई पैसेंजर ट्रेन का समय 

ट्रेन संख्या-कहां से- कहां तक- आगमन
  • 05491- मैलानी- सीतापुर- 15:48
  • 05492- सीतापुर - मैलानी-19:45
  • नोट- समय सारिणी लखीमपुर स्टेशन से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed