फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Cricket Academy won the final match

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने जीता फाइनल मुकाबला

Mon, 02 Mar 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Cricket Academy won the final match
लखीमपुर खीरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान में दिवंगत अमिय त्रिपाठी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया, इसमें लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जेनेसिस स्पोर्ट्स अकादमी ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम की ओर से कुमार विशेष ने 60, गौरव शर्मा ने 57 रन बनाए, जबकि पुष्कर गुप्ता और वर्णित ने 12-12 रन का योगदान दिया। लखीमपुर की ओर से विपिन और श्रेष्ठ प्रताप सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने 16.1 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। आरुष ने 48 नाबाद, श्रेष्ठ प्रताप सिंह ने 46, वरेण्य त्यागी ने 40 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। विशेष पुरस्कारों में धर्मवीर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर हर्षित और बेस्ट बैट्समैन प्रांज्वल रहे। वहीं उभरते सितारे का खिताब वरेण्य त्यागी, अंश अग्रवाल को दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed