{"_id":"6855af5d0c040a5a03059af5","slug":"laborer-died-after-being-hit-by-a-train-in-lucknow-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-148616-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखनऊ में ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखनऊ में ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत
Sat, 21 Jun 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
जोगेंदर का फाइल फोटो
निघासन। मझगईं थाना क्षेत्र के बौधिया कलां गांव निवासी एक मजदूर की लखनऊ में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने घटना को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जताई है। गांव निवासी देशकुमार का पुत्र जोगेंदर (35) बीती 20 मई को मजदूरी करने के लिए लखनऊ के गोमती नगर गए थे। परिजनों के मुताबिक, वह वहीं किसी निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार को उसका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
मां-बाप, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिजनों ने कहा कि जोगेंदर आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया है। संवाद