फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kids will learn English by playing with words

Lakhimpur Kheri News: शब्दों से खेलते हुए अंग्रेजी सीखेंगे बच्चे

Sun, 10 May 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 10 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kids will learn English by playing with words
पलिया के पूज्य ठक्कर बापा आश्रम में पढ़ाई के आधुनिक गुर सीखती शिक्षिकाएं। स्रोत: संस्था
पलियाकलां। अब अंग्रेजी की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। बच्चों को खेल, कहानी, गीत और आसपास की चीजों के जरिये भाषा सिखाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से शनिवार को बालिका शिक्षा केंद्रों की शिक्षिकाओं को गतिविधि आधारित शिक्षण के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन शिक्षिकाओं को यह समझाया गया कि छोटे बच्चों को भाषा सिखाने के लिए पढ़ाई को रोचक बनाना जरूरी है। प्रशिक्षण में बताया गया कि अगर बच्चे खेल-खेल में शब्दों को पहचानेंगे और बोलेंगे तो उनकी सीखने की क्षमता तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी फरहान अमीर ने साउंड सॉन्ग और गतिविधियों के माध्यम से एबीसीडी अक्षरों की पहचान कराने और जानवरों के नाम याद कराने के आसान तरीके बताए। उन्होंने कहा कि हाव-भाव और कविताओं के जरिए पढ़ाने से बच्चे जल्दी सीखते हैं और कक्षा में रुचि भी बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह ने शिक्षिकाओं को कक्षा और आसपास मौजूद वस्तुओं से बच्चों का अंग्रेजी शब्दकोष बढ़ाने का अभ्यास कराया। वहीं प्रशिक्षण अधिकारी सुरेंद्र कुमार मिश्र ने सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना जैसे भाषा के मूल कौशल को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में द्विभाषी कहानी, शब्दों से वाक्य बनाना और फॉर्मल-इन्फॉर्मल पत्र लेखन जैसी गतिविधियों का अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक अनिल कुमार, आसिफ अली, विकास कुमार, नेहा तिवारी सहित 58 बालिका शिक्षा केंद्रों की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed