{"_id":"6498870996952a3b8c003754","slug":"kidnapped-person-reached-home-after-one-and-a-half-years-lakhimpur-news-c-4-1-191666-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेढ़ वर्ष बाद घर पहुंचा अपह्रत व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेढ़ वर्ष बाद घर पहुंचा अपह्रत व्यक्ति
विज्ञापन
पसगवां। दिसंबर 2021 में लापता हुआ एक गांव निवासी युवक डेढ़ वर्ष बाद अचानक घर पहुंच गया। लापता होने के बाद परिजनों ने गांव के आठ लोगों पर युवक के अपहरण का केस दर्ज कराया था।
एक गांव निवासी महिला ने बताया था कि उसके पति ने गांव में एक प्लॉट खरीदा है। जिस पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा करना चाहते है। 21 दिसंबर 2021 की शाम सात बजे गांव के ही आठ लोग शस्त्रों से लैस होकर घर में घुस आए। मारपीट कर उसके साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके पति का अपहरण भी कर ले गए।
पुलिस ने राज्य महिला आयोग के निर्देश पर दो मई 2022 को बलवा, छेड़छाड़, अपहरण आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की जांच चल ही रही थी कि 22 जून को पति अचानक घर के बाहर दिखाई दिया। इसे देख परिजनों के चेहरे खिल गए। बताया कि हरिद्वार में रहा था। उधर, प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि अपह्रत व्यक्ति के न्यायालय में बयान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।