फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kheri's daughters conquered the top of Elbrus

खीरी की बेटियों ने फतह की एलब्रुस की चोटी

Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kheri's daughters conquered the top of Elbrus
एलब्रुस की चोटी फतह करने वालीं आकांक्षा और अंजलि।

मोहल्ला शाहपुरा कोठी निवासी अंजली और आकांक्षा का अगला लक्ष्य एवरेस्ट फतह करना

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की बेटियां पहाड़ों की बुलंदियां छू रही हैं। मोहल्ला शाहपुरा कोठी निवासी दिनेश चतुर्वेदी की बेटी अंजली और आकांक्षा ने हाल ही में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह किया है। अब एवरेस्ट फतह करने का इरादा रखती हैं।
लखीमपुर की अंजली (21) और आकांक्षा (15) पढ़ाई के सिलसिले में नैनीताल में रह रही हैं। पर्वतारोहण इनका शौक ही नहीं जुनून भी है। पर्वतारोहण की प्रेरणा इन्हें अपने पिता दिनेश चतुर्वेदी से मिली है। वह भी एक पर्वतारोही हैं। हालांकि अब वह पर्वतारोहण छोड़कर अपना व्यापार संभाल रहे हैं। मां सुधा चतुर्वेदी को भी पर्वतारोहण का शौक है। इसी माह आठ अक्तूबर को अंजली और आकांक्षा के ग्रुप ने सोवियत रूस में यूरोप की 5642 मीटर ऊंची पहाड़ की चोटी पर चढ़ाई पूरी की है। इस ग्रुप में गाइड समेत कुल पांच पर्वतारोही थे। इनमें अंजली और उनकी बहन आकांक्षा भी शामिल थी, जबकि दो सदस्य अन्य देशों के थे।
विज्ञापन

अंजली बताती हैं कि उनकी 15 वर्षीय बहन आकांक्षा इसी साल 23 अगस्त को लद्दाख की 6250 मीटर ऊंची कांगयातसे -01 चोटी पर चढ़कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा चुकी हैं। अंजली का कहना है पापा की प्रेरणा से उत्तराखंड में रहते हुए पर्वतारोहण का शौक लगा। पहले छोटे-छोटे पहाड़ों पर चढ़कर स्वत : प्रशिक्षण लिया। इसके बाद अधिक ऊंची चोटियों को अपना लक्ष्य बनाया। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट को फतह करने का है। उनका कहना है कि पहाड़ की ऊंची चोटियों पर चढ़कर बुलंदियां छूने का अहसास होता है। अपने देश के लिए गौरव का अनुभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed