फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kheri: Flood and rain extended the tourism season of Dudhwa

खीरीः बाढ़ और बारिश ने आगे बढ़ा दिया दुधवा का पर्यटन सत्र

Wed, 27 Oct 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kheri: Flood and rain extended the tourism season of Dudhwa
दुधवा नेशनल पार्क।
दुधवा जंगल के बड़े हिस्से में अब भी भरा है बाढ़ का पानी, रास्ते हो चुके हैं खराब
विज्ञापन

डीटीआर का पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू होने की संभावना नहीं, फैसला 30 को
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के एक नवंबर से शुरू होने वाले पर्यटन सत्र में बाढ़ ने रोड़ा अटका दिया है। हाल ही में शारदा और सुहेली नदियों में आई भीषण बाढ़ का पानी डीटीआर के जंगल में अधिकांश जगह भर गया है। सैलानियों के लिए बनाए गए कच्चे रास्ते भी अब खराब हो गए हैं। इन रास्तों पर अब वाहनों के फंसने का डर है। ऐसे में सैलानियों के लिए डीटीआर एक नवंबर से खुलने की संभावना बेहद कम है। इस पर अंतिम फैसला 30 अक्तूबर को समीक्षा बैठक में लिया जाएगा।
डीटीआर सैलानियों के लिए एक नवंबर को खुलना प्रस्तावित है, लेकिन पहले तीन दिन हुई लगातार बारिश और उसके बाद शारदा और सुहेली में आई भीषण बाढ़ से दुधवा जंगल के अधिकांश हिस्से जलमग्न हैं। यही नहीं सैलानियों को जंगल भ्रमण के लिए बनाए गए रास्ते भी पूरी तरह खराब हो गए। अब जंगल से पानी निकलने और रास्तों की मरम्मत में काफी समय लग सकता है। यदि एक नवंबर से दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र किसी तरह शुरू भी कर दिया जाता है तो सैलानियों के लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन

दो साल से दुधवा के पर्यटन पर छाए हैं संकट के बादल
पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण की वजह से दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र बीच में ही रोकने पड़े हैं। आमतौर पर दुधवा का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से 14 जून तक चलता है। पिछले साल भी दुधवा का पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे बीच में ही रोकना पड़ गया था। इससे पहले भी निर्धारित अवधि से आधे समय ही पर्यटन सत्र चल पाया था। इस बार नदियों की बाढ़ रोड़ा बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में शारदा और सुहेली नदियों में आई बाढ़ का पानी दुधवा टाइगर रिजर्व जंगल के बड़े हिस्से में भर गया है। सैलानियों के भ्रमण के लिए बनाए गए रास्ते भी खराब हो गए हैं। ऐसे में एक नवंबर से पर्यटन सत्र शुरू हो पाएगा। इसमें संशय है। 30 अक्टूबर को समीक्षा बैठक में हालात के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
- कैलाश प्रकाश, उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed