फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Khairtia's tigress has been dodging the forest department for eight days

खैरटिया की बाघिन आठ दिन से वन विभाग को दे रही चकमा

Mon, 27 Jun 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Khairtia's tigress has been dodging the forest department for eight days
बाघिन की लोकेशन ट्रैस करने के लिए महावतों संग खैरटिया पहुंचे दुधवा के हाथी।
बाघिन की तलाश में वन कर्मी छान रहे जंगल का चप्पा-चप्पा
विज्ञापन

बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मझरा-खैरटिया क्षेत्र में विशेषज्ञों और स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीपीएफ) के जवानों समेत 35 से अधिक वन कर्मियों की टीम अब तक हमलावर बाघिन का सुराग नहीं लगा सकी है। कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर से बाघिन को हटाने के निर्देश मिलने के बाद बाघिन की तलाश का अभियान और तेज हो गया है। बाघिन की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। इसमें तीन टीमें पशु चिकित्सकों के नेतृत्व में बनाई गई हैं। इनके अलावा एसटीपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। वन मुख्यालय से कई वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां डेरा डाल रखा है। लखनऊ चिड़ियाघर की ट्रैंक्युलाइजर टीम लगातार बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

बाघिन को तलाश रहे दुधवा के चार हाथी
बाघिन की तलाश में दुधवा के चार हाथी जयमाला, चंपाकली, डायना और गंगाकली को लगाया गया है। जो टीमें बनाई गई हैं उनमें पहली टीम डॉ. खनिन के नेतृत्व में बनाई गई है। इसमें गिरिजापुरी के एसडीओ अमित सिंह भी शामिल हैं। दूसरी टीम दुधवा के डॉ. दया शंकर के नेतृत्व में है। इसमें कतर्निया घाट के प्रभारी रेंजर राम कुमार (द्वितीय) को शामिल किया गया है। तीसरी टीम पीटीआर के डॉ. दक्ष गंगवार के नेतृत्व में बनाई गई है। इसमें फॉरेस्टर मोहम्मद उमर और पुष्कर सिंह भी शामिल हैं। चौथी टीम बेलरायां के प्रभारी रेंजर विमलेश के नेतृत्व में गठित की गई है। इसमें लखनऊ चिड़ियाघर के डॉ. विजयेंद्र यादव को शामिल किया गया है। इसके अलावा बाघिन की लोकेशन तलाशने के लिए वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) और लखनऊ चिड़ियाघर के विशेषज्ञों को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही खैरटिया वन क्षेत्र से सटे खेतों के अंदर अस्थायी मचान बनाकर वनकर्मी 24 घंटे बारी-बारी से बाधिन की निगरानी मे जुटे हैं। गश्ती टीमें पेट्रोलिंग के दौरान नोट कैम एप के माध्यम से फोटो लेकर मिशन मझरा ग्रुप में एक दूसरे से सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। बाघिन की गतिविधियों की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बायोलाजिस्ट अमन भटिया, अपूर्वा और फॉरेस्टर मोहम्मद उमर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाघिन की सक्रियता ने वन कर्मियों की बढ़ाईं मुश्किलें
क्षेत्र में दो बाघिन सक्रिय होने से वन विभाग की चुनौतियां और बढ़ गई हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन के मुताबिक, अब तक बाघिन टीमों की नजर में नहीं आई है। हालांकि उसकी तस्वीरें कैमरे में ट्रैप हुई हैं और पगचिह्न भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed