फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Katia put 12 cede its power stealing

कटिया डालकर बिजली चोरी करते 12 दबोचे

Tue, 28 Feb 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिंगाही (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  सिंगाही (खीरी)। Updated Tue, 28 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Katia put 12 cede its power stealing
लाइट - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण अभियंता ने गठित किया सचल दल
विज्ञापन

सीतापुर के अधीक्षण अभियंता के आदेश पर गठित सचल दल ने ग्राम सिंगहा खुर्द और सहजनां में छापेमारी की। इस दौरान कनेक्शन कटे होने के बाद भी कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए 12 लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने जेई अजय कुशवाहा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

बिजली उपकेंद्र निघासन के जेई अजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि बिजली चोरी को लेकर महकमा काफी सख्त है। सीतापुर खंड के अभियंता एके सिंह ने सचल दल गठित कर छापेमारी का अभियान चलाया है। अभियान के तहत उन्होंने तिकुनियां उपकेंद्र के जेई विकास सिंह, संदीप पांडे, हरनाम, अनवर आदि के साथ गांव सिंगहाखुद और सहजनां में छापेमारी की। इस दौरान सिंगहा खुर्द में केशव राम वर्मा, अर्जुन लाल, सतीश कुमार, रुद्रप्रकाश शुक्ल, सहजना निवासी चुन्नीलाल, राधेश्याम, सुदर्शन, विद्धाधर मौर्य, वीरपाल मौर्य, रामकिशोर मौर्य और भागीरथ को बिजली चोरी से जलाते दबोच लिया। उन्होंने बताया कि ग्राम सहजना निवासी अनिल कुमार मौर्य की सिंगहा खुर्द चौराहा पर मेडिकल स्टोर है। उन्हें भी एलटी लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी से जलाते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed