फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kajal in Mehndi, Anupam in Poster and Gayatri stood first in Folklore

मेहंदी में काजल, पोस्टर में अनुपम और लोकगीत में गायत्री प्रथम स्थान पर रहीं

Mon, 27 Dec 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kajal in Mehndi, Anupam in Poster and Gayatri stood first in Folklore
demo photo - फोटो : Social Media
जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता में हुआ राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम
विज्ञापन

मितौली। जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता में राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई। छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में काजल देवी, पोस्टर में अनुपम और लोकगीत में गायत्री देवी प्रथम स्थान पर रहीं।
सीएचसी मितौली के चिकित्सक केके भार्गव ने मां भारती की पूजा-अर्चना कर स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं के द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा काजल देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा अनुपम प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लोकगीत में कक्षा 11 की छात्रा गायत्री देवी प्रथम स्थान पर रहीं। भजन प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा संध्या शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वागत गीत प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान नैना गुप्ता ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में सौरभी वर्मा ने प्रथम स्थान, अनुपम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि केके भार्गव, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश वर्मा, काउंसलर शीला वर्मा, सरिता मिश्रा, अल्का राज, प्रिया यादव, शशांक मिश्र ने किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देकर जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शंकर अग्निहोत्री ने किया। प्रधानाचार्य गिरीश चंद ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यापक लालचंद मौर्य, शिरीष त्रिवेदी, राजेश सिंह, जितेंद्र बघेल, सदानंद, राघवेंद्र दीक्षित, राजकुमार, सुनीता देवी, मोहिनी मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed