{"_id":"584d8a434f1c1b733a2c37c4","slug":"juluse-mohammadi-received-exiled-to-the-city-bathed-in-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूसे मोहम्मदी के इस्तकबाल को रोशनी से नहाया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूसे मोहम्मदी के इस्तकबाल को रोशनी से नहाया शहर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 11 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी में सुन्नी इमामबाडे़ से निकलेगा जुलूस, तैयारियां मुकम्मल
दो दर्जन से अधिक अंजुमने जुलूस में लेंगी हिस्सा
जुलूसे मोहम्मदी की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। सोमवार को निकलने वाले इस जुलूस के लिए शहर रंग- बिरंगी चमकीली पन्नियों से सजाया गया है। जगह- जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। बिजली की झालरों से शहर रोशन हो उठा है। अंजुमन गुलामाने सरकारे दो मरकजी कमेटी के सदर आईए जुबेरी ने बताया दूरंद सलाम की महफिलों मीलाद शरीफ का सिलसिला जारी है। सड़कों पर लंगर और सबीलों की तैयारियां है।
इस जुलूस कयादत मुजम्मिल मियां, आईए जुबेरी, मुनीर अहमद, जुबैर अहमद, इश्तियाक हुसैन, इशरत अली, मोहम्मद कयूम खां एडवोकेट करेंगे। जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से गुजरते हुए थरवरनगंज सभास्थल पर रात आठ बजे पहुंचेगा जहां दूरंद सलाम की महफिल के बाद खत्म होगा। जुलूस में तमाम झांकियां शामिल होंगी।
खीरी टाउन। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कस्बा खीरी में निकलने वाले जूलूसे मोहम्मदी को लेकर तैयारियां मुकम्मल हो गई है। सोमवार सुबह दस बजे रकजी कमेटी रूहे कायनात के सदर मोहल्ला शेखसरांय स्थित सुन्नी इमामबाड़े से परचम कुशाई के बाद जुलूस रवाना करेंगे। कस्बे की करीब दो दर्जन से अधिक अंजुमनें एक साथ पूरे कस्बे में परंपरागत तरीके से जूलूस में शामिल होंगी। जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होता हुआ पूूरे कस्बे में गश्त करेगा। देर रात को शाही किले पर सलातो सलाम के बाद संपन्न हो जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से एसओ खीरी ने अंजुमनों के सदस्यों के साथ निकलने वाले रास्तों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पलियाकलां। ईद मिलादुन्नबी पर नगर में सजावट और रोशनी की गई। इसके तहत मस्जिदों और गलियों को झालरों आदि से सजाया गया। लोगों ने रात भर यह सजावट देखी। मोहल्ला माहीगिरान, चमन चौराहा, महमूद नगर, पठान, इकरामनगर आदि में गलियों में झालरों आदि से बेहतरीन सजावट की गई। मस्जिदों को भी सजाया गया और मस्जिदों में कई आयोजन भी हुए। बता दें कि जुलूसेे मोहम्मदी सोमवार की सुबह निकलेगा।
नई परंपरा न डालने की हिदायत, खुफिया तंत्र चौकन्ना
शारदानगर/महेवागंज। सदर कोतवाली के संवेदनशील बड़ागांव में पुलिस बल ने ग्रामीणों को बगैर परमीशन कोई नई परंपरा न डालने की हिदायत दी है। रविवार को एक शिकायत के बाद पहुंचे कोतवाल ने खुशी के साथ त्यौहार मनाने की अपील भी की। वहीं एहतियातन गांव मे कुछ पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
बड़ा गांव में बारावफात से पहले कुछ लोगों द्वारा नई परंपरा डाले जाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। गांव की संवेदनशीलता को देखते हुए रविवार को सदर कोतवाल दीपक शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से बात की। कोतवाल ने कहा कि बगैर प्रशासनिक परमीशन के किसी को नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी। उन्होनें कहा कि अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। कोतवाल के साथ चौकी इंचार्ज शारदानगर और आईसी महेवागंज भी मौजूद रहे। गांव में तनाव को देखते हुए कुछ पुलिस कर्मियों को तैनात रहने को कहा गया है।
पीस कमेटी की बैठक संपन्न
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक में कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने लोगों से बारावफात के त्योहार पर प्रेम, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की साथ ही सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर बीएचएल के सुरक्षाधिकारी एसके बाजपेयी, हाजी जफर उल्ला खां, श्रीकांत तिवारी, नानकचंद वर्मा, कैलाश गुप्ता, अनीश खां, राजेश आनंद मिन्नी, शकील अहमद, गोपालकृष्ण शुक्ल, आनंद सोनी, काशी विश्वनाथ तिवारी, ओपी गुप्ता, जितेंद्र गट्टानी, श्रवण माहेश्वरी, पंकज हालन, राजकिशोर वितारी, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
निघासन। बारावफात के मद्दे नजर पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में शांति पूर्वक त्यौहार और जुलूस निकालने के रास्ते भी तय किए गए। इस मौके पर सीओ सुधीर कुमार सिंह, इंस्पेक्टर डीके मिश्र मौजूद रहे।
जुलूस के दौरान नहीं लगेगा जाम
निघासन। बारावफात के लिए कस्बे की गोपाल शंकर पांडे के बाग को साफ करा दिया गया है। नवाज के बाद यह जुलूस इसी बाग से निकलेगा। किस्मत अली ने बताया कि इस जुलूस में करीब 18 गांव के लोग भाग लेंगे। पिछले दो सालों से यहां पर जुलूस की तैयारियां पलिया रोड़ पर की जाती थी, जिसके चलते जाम आदि की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता था। इस बार जुलूस आदि की सारी व्यवस्था बाग में की गई है।