फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jewelry businesses remained closed for the third day

तीसरे दिन भी बंद रहा सराफा कारोबार

Fri, 04 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 04 Mar 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
 Jewelry businesses remained closed for the third day
खुली दुकानें बंद कराते व्यापारी - फोटो : मोहम्मद रईस
सोने के आभूषणों पर लगाए गए उत्पाद शुल्क के विरोध में सराफा कारोबारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। भारतीय बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन के भारत बंद के आह्वान पर शनिवार को सराफा व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सराफा बाजार में एक सभा की इसमें पदाधिकारियों ने अपनी मांगें रखते हुए आंदोलन को सात मार्च तक बढ़ाने की घोषणा की। 
विज्ञापन

सराफा बाजार में हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए लखीमपुर खीरी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने केंद्र सरकार से काले कानून को वापस लेने की अपील की। साथ ही सभी ने सेंट्रल बोर्ड आफ एक्साइज और कस्टम के चेयरमैन नजीब शाह के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की जिसमें कहा गया कि सराफा व्यापार काले धन को बढ़ावा दे रहा है। इसलिए सराफा संबंधी कारोबार को एक्साइज के दायरे में लाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा व्यापारी बात-बात पर छूट मांगना बंद कर दें। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि भारत बंद सात मार्च तक जारी रहेगा। इसके समर्थन में लखीमपुर में भी बंदी रहेगी। उन्होंने सभी से एकजुटता की अपील की। 
विज्ञापन

सभा में मनोज सहगल, हर्ष चंद्र सेठ, हरी श्याम गुप्ता, विक्रम गुप्ता, नीरज रस्तोगी, अतिन गर्ग, जलालुद्दीन, अतुल कुमार, गोपाल जी, सुमित, सचिन, संतोष कुमार, राधेश्याम, राजू रस्तोगी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला  गोकर्णनाथ। नगर में तीसरे दिन भी सराफा कारोबार बंद रहा। व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध जताया। मोहम्मदी रोड पर लक्ष्मीनारायण ज्वैलर्स के सामने सड़क के किनारे धरने पर बैठकर सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार द्वारा स्वर्णाभूषणों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी को काला कानून करार दिया। सराफा कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी से अफसरशाही बढ़ेगी साथ ही सराफा व्यवसाइयों का शोषण होगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सराफा मंच के अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी वापस न ली गई तो सराफा व्यवसायी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और कारोबार बंद करेंगे। संचालन श्याम राजपूत ने किया।
इस मौके पर सराफा कमेटी के पूर्वाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, लक्ष्मीनरायन राजपूत, अरविंद गुप्त, श्रीराम राजपूत, बलवंत सोनी, रामरक्षपाल राजपूत, गोपाल गुप्ता, अभिषेक राजपूत, दुर्गेश सोनी, दीपक राजपूत, कृष्ण गोपाल राजपूत, रिंकेश राजपूत, शशि मराठा आदि सराफा व्यवसायी मौजूद रहे। 
मोहम्मदी।  कस्बे में सराफा व्यापारियों की बंदी तीसरे दिन भी जारी रही। केंद्र  सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज ड्यूटी तथा दो लाख रुपये तक की बिक्री पर पैन  कार्ड की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में स्थानीय सराफा व्यापारियों ने  अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा तथा वित्त मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन  एसडीएम मोहम्मदी नागेंद्र कुमार सिंह को सौंपा।

ज्ञापन पर सराफा  एसोसिएशन के अध्यक्ष कामद कुमार रस्तोगी, कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता, महामंत्री  धीरेंद्र नाथ गुप्ता, विपुल गुप्ता, विशाल गुप्ता, ललित शर्मा, भरत गुप्ता,  नीरज सैनी, आशुतोष रस्तोगी, देवेंद्र मोहन रस्तोगी, अमित भसीन, रामजी  रस्तोगी, पंकज रस्तोगी, महेंद्र राठौर, मनोज गुप्ता, अजय कुमार मिश्रा,  गौरव रस्तोगी,  आनंद रस्तोगी, योगेश गुप्ता, सुबोध रस्तोगी सहित तमाम  व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed