{"_id":"61254cf58ebc3e79f825410e","slug":"jam-lakhimpur-news-bly457378619","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों की संख्या के सामने बौनी साबित हुई रोडवेज की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों की संख्या के सामने बौनी साबित हुई रोडवेज की व्यवस्था
विज्ञापन
घर जाने की जल्दी में चलती बस में बैठने के लिए दौड़ते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पीईटी के पेपर को लेकर डीएम के आदेश के बावजूद मंगलवार को रोडवेज बसों की संख्या में इजाफा नहीं किया गया। जिससे बस में बैठने को लेकर यात्रियों में मारामारी रही। पेपर छूटने के बाद घर जाने के लिए अभ्यर्थी रोडवेज बस अड्डे पहुंचे, लेकिन वहां बसों का टोटा होने से उन्हें जगह पाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
पीईटी के पेपर की दोनो पालियों में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। मंगलवार को परीक्षा के दिन होने वाली भीड़ को लेकर डीएम डॉ. अरविंद चौरसिया ने पहले ही रोडवेज प्रशासन को आगाह कर बसों का इंतजाम करने के लिए निर्देशित कर दिया था, जिससे कि परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। रोडवेज प्रशासन ने बसों की व्यवस्था का दावा किया। लेकिन, मंगलवार को हालात बदतर दिखे। बेइंतहा भीड़ के कारण बसें कम पड़ गईं। ऐसे में बसों के आने पर उसमें सीट पाने के लिए धक्का मुक्की होती रही। कई बार ऐसे हालात बन गए कि एक बस आने पर उसमें बैठने के लिए लोगों भगदड़ तक मच गई। बसों के अभाव में यात्री घंटों बस का इंतजार करने के लिए मजबूर हुए।
.
रास्ते में खराब हुई बस, परेशान हुए अभ्यर्थी
पीईटी का पेपर देने के लिए मंगलवार सुबह करीब छह बजे तमाम अभ्यर्थी लखीमपुर डिपो की बस यूपी 31 टी 4587 से सीतापुर के लिए रवाना हुए। मगर, बस एलआरपी चौराहा से आगे बढ़ते ही खराब हो गई। इससे अभ्यर्थियों की सांसें अटक गईं। पेपर को लेकर परेशान अभ्यर्थियों को परिचालक ने एक दूसरी बस से सीतापुर भेजवाया। तब जाकर परीक्षा देने जा रहे युवाओं की जान में जान आई।
विज्ञापन
.......
सुबह के समय सीतापुर जा रही एक बस खराब हो गई थी, जिसके परिचालक ने यात्रियों को दूसरी बस में बैठलवा दिया था। परीक्षार्थियों के साथ दैनिक मुसाफिरों को यात्रा करने में असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई थी।
-जोगेंद्र सिंह, एआरएम, लखीमपुर डिपो