{"_id":"655663e5f72ce739b1095a84","slug":"jam-everywhere-due-to-closure-of-rajapur-crossing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-9512-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राजापुर क्रॉसिंग बंद होने से हर तरफ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राजापुर क्रॉसिंग बंद होने से हर तरफ जाम
विज्ञापन
खीरी रोड पर लगी वाहनों की कतार
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों को जाम के झाम से निजात नहीं मिल पा रही है। ओवरब्रिज से लेकर नहर पटरी तक पर जाम से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की शाम ओवरब्रिज पर लंबा जाम लगा। डान बास्को स्कूल के पास नहर पटरी पर वाहनों को दो-दो मिनट रोककर यातायात का संचालन किया गया। एक दिशा के वाहनों को रोककर दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को निकाला गया। गलत लेन और नियमों की अनदेखी करने वाले 50 वाहन चालकों का चालान किया गया है।
राजापुर क्रॉसिंग बंद होने से नहर पटरी और राजापुर चौराहे से शहर के अंदर आने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। एलआरपी और छाउछ चौराहे की ओर से आने वाले वाहन चालक नहर पटरी का रास्ता पकड़ रहे है। वाहनों की आवाजाही और नियमों की अनदेखी जाम कारण बन रही है। ओवरब्रिज ढलान और डान बास्काे स्कूल के पास नहर पटरी पर जाम की स्थिति से निपटने को यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था शुरू की है।
बृहस्पतिवार को डान बास्को स्कूल के पास नहर पटरी पर वाहनों को दो-दो मिनट रोककर आगे बढ़ाया गया। राजापुर से आने वाले वाहनों को रोककर शहर के अंदर से आ रहे वाहनों को आगे भेजा गया। गलत लेन और नियमाें की अनदेखी कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। उधर, शाम के समय रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज की स्थिति बनी। वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालक रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते दिखे।
विज्ञापन
यातायात एसआई मनीष पाठक ने बताया कि गलत लेन में चलने वाले करीब 50 वाहनों का चालान किया गया।