{"_id":"64fe02aab3b831c67d0e8066","slug":"iti-student-dies-after-colliding-with-unknown-vehicle-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-5476-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आईटीआई छात्र की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आईटीआई छात्र की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत
विज्ञापन
मृतक प्रखर वर्मा का फाइल फोटो
सिकंदराबाद। खाना खाकर टहलने निकले नीमगांव के बेलाबोझी गांव निवासी आईटीआई छात्र की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिकंदराबाद चौकी के बेलाबोझी निवासी नितेश ने बताया कि उसका 18 वर्षीय भाई प्रखर वर्मा आईटीआई का छात्र था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह गांव से सटे सिकंदराबाद-गोला मार्ग के किनारे घूमने गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने प्रखर को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता महेंद्र वर्मा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।