फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ishika Singh in junior category and Ishita in senior category

जूनियर वर्ग में इशिका सिंह और सीनियर में इशिता ने मारी बाजी

Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

प्रधान संघ की ओर से माल गोदाम रोड स्थित एक पार्क में बुधवार की शाम निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर, संविलियन विद्यालय बड़ागांव, गुरुकुल एकेडमी, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अशोक, अभिषेक, रवि कुमार गुप्ता, विक्रमजीत सिंह, संदीप अवस्थी, प्रमोद यादव, रोहित, अखिलेश समेत प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Ishika Singh in junior category and Ishita in senior category
पलिया में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते बीईओ।

विस्तार

प्रधान संघ के सौजन्य से हुई निबंध प्रतियोगिता
विज्ञापन

क्षेत्र के कई स्कूलों के बच्चों ने किया प्रतिभाग
पलियाकलां। प्रधान संघ की ओर से माल गोदाम रोड स्थित एक पार्क में बुधवार की शाम निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर, संविलियन विद्यालय बड़ागांव, गुरुकुल एकेडमी, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सरस्वती स्कूल की इशिका सिंह प्रथम, संविलियन विद्यालय की अंशिका मौर्या द्वितीय, इसी विद्यालय के हर्षित यादव ने तृतीय स्थान पाया। गुरुकुल के आरव अग्रवाल और अंश गुप्ता चौथे व पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में सरस्वती स्कूल की इशिता कुशवाहा प्रथम, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की शिवानी बाथम द्वितीय, कैंब्रिज स्कूल की खुशी अवस्थी तृतीय स्थान पर रहीं। वंशिका मौर्य और विवेक मदेशिया ने चौथा व पांचवां स्थान पाया। सभी उत्कृष्ट स्थान पाने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि बीईओ रमेश चौधरी व विशिष्ट अतिथि यथार्थ सेवा समिति की अध्यक्ष बीना गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन त्रिभुवन नाथ मिश्रा ने किया। इस दौरान अशोक, अभिषेक, रवि कुमार गुप्ता, विक्रमजीत सिंह, संदीप अवस्थी, प्रमोद यादव, रोहित, अखिलेश समेत प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed