{"_id":"436f6ab7d0b3df1f84ce576fa05b53b2","slug":"inspection-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितिन आज करेंगे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितिन आज करेंगे बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा
लखीमपुर-खीरी
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद अपने दो दिवसीय भ्रमण पर चार अगस्त को जिले में आ रहे हैं। जितिन प्रसाद अपने भ्रमण के दौरान धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे। यह जानकारी पीसीसी सदस्य राजीव अग्निहोत्री ने दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सुबह 10:30 बजे सदर कोतवाली के सामने प्रेम अग्रवाल के आवास पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद दोपहर 12:30 बजे ग्राम भदईपुरवा, दोपहर एक बजे नारीबेहड़, दो बजे वीरसिंहपुर, 02:30 बजे मिर्जापुर, तीन बजे शिवपुर, 03:30 बजे मझगईं, चार कबिरहा, 04:30 बजे सिसैया चौराहे और पांच बजे ग्राम जेठरा में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
विज्ञापन