फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Information of 43 people getting corona infected instead of one goes viral

एक के बजाय 43 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना वायरल

Mon, 27 Dec 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Information of 43 people getting corona infected instead of one goes viral
गोला रोड पर युवक की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पोर्टल पर गलत फीडिंग पर डाटा एंट्री ऑपरेटर से जवाब-तलब
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रविवार को जिले में एक साथ 43 कोरोना संक्रमित मिलने की खबर से जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। बाद में पता चला कि पोर्टल पर गलत फीडिंग हो जाने की सूचना से ऐेसा हुआ था। हालांकि जांच में रविवार को केवल एक बच्ची की कोरोना संक्रमित मिली। डाटा एंट्री ऑपरेटर से जवाब-तलब किया गया है।
कोरोना संक्रमण को लेकर रविवार सुबह जिले में अचानक भूचाल आ गया, क्योंकि एक साथ 43 लोगों के संक्रमित होने की सूचना वायरल हो उठी। इसके कुछ देर बाद ही एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बयान जारी कर इसे डाटा इंट्री ऑपरेटर की गलती बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएसएल-टू लैब ओयल के डाटा एंट्री ऑपरेटर धीरेंद्र कुमार ने 43 लोगों के पॉजिटिव होने की गलत एंट्री कर दी, जबकि जांच में सिर्फ एक बच्ची संक्रमित मिली है, जिसकी उम्र चार साल है। डाटा एंट्री ऑपरेटर की एक गलती से जिन लोगों की जांच हुई थी वह सभी पॉजिटिव फीड हो गए। इस पर ऑपरेटर से स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया है। एसीएमओ ने बताया कि स्टेट टीम से संपर्क कर पोर्टल पर सुधार करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों के लिए गए सैंपल
कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य महकमा बेहद अलर्ट है। रविवार को टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौराहा पर जांच शिविर लगाया। इस दौरान टीम ने उधर से गुजर रहे लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए।


अब तक कुल पॉजिटिव- 24418
अब तक कुल होम क्वारंटीन-23812
जिले में मौजूद संक्रमित- तीन
पिछले 24 घंटे में हुई जांच-3680

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर किया जागरूक
पलियाकलां। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए निगरानी समितियां मोहल्लों में जाकर कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। मेडिसन किट का भी वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा पालिका सदस्यों के साथ विदेश या अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। साथ ही उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। रविवार को कई मोहल्लों में टीम ने जाकर जानकारी हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed