फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Industrial development should increase, MoU investors will get supportive environment: DM

औद्याेगिक विकास बढे़, एमओयू निवेशकों को मिलेगा सहयोगी वातावरण : डीएम

Fri, 06 Jun 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Industrial development should increase, MoU investors will get supportive environment: DM
लखीमपुर खीरी। जिले में औद्योगिक निवेश को गति देने और एमओयू निवेशकों को सहयोगी वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में शुक्रवार को एक बैठक हुई। इसमें डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेशकों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए, ताकि जनपद में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने एमओयू निवेशकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और निवेशकों को सहज वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निवेशकों को जहां कहीं पर किसी भी विभाग से एनओसी प्राप्त करनी हो अधिकारी उसमें भी सहायता करें। अगर कहीं समस्या आ रही है तो उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान निवेशक उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को संबंधित विभागों ने संज्ञान में लिया और उनके त्वरित समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, एसडीएम अमिता यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, ईओ संजय कुमार, आईएमए के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित एमओयू निवेशक मौजूद रहे। संचालन उपायुक्त उद्योग उज्जवल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed