फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indian youth arrested with Rs 5 lakh cash

Lakhimpur Kheri News: पांच लाख की नकदी के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 03 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Indian youth arrested with Rs 5 lakh cash
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी स्थित साथी होटल के किंडस लाउंज कैसीनो से बुधवार रात को जुआ खेलकर बाहर निकल रहे भारतीय युवक को पांच लाख रुपये की नकदी के साथ नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस मुताबिक युवक से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

धनगढ़ी-कैलाली जिला पुलिस एसपी नरेंद्र चंद ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे भारतीय युवक अमरेंद्र सिंह (19) निवासी पटियाला पंजाब को धनगढ़ी के घरेलू चौक से जिला पुलिस कार्यालय की खुफिया पुलिस ने पकड़ा। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 5 लाख भारतीय रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

नेपाल में सरकारी नियम के अनुसार भारत के 500-500 के नोट सिर्फ 25000 रुपये तक ही रखने की छूट है। उससे अधिक रुपये मिलने पर अवैध मानकर कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है। युवक मंगलवार को बनवसा/महेंद्रनगर बाॅर्डर से होते हुए धनगढ़ी आया था, जो कि साथी होटल में स्थित कैसीनो से जुआ खेलकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed