{"_id":"6a29b22ff4074da6810072e7","slug":"indian-youth-arrested-with-illegal-weapon-in-dhangadhi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177226-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धनगढ़ी में अवैध हथियार के साथ भारतीय युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धनगढ़ी में अवैध हथियार के साथ भारतीय युवक को किया गिरफ्तार
Thu, 11 Jun 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप-महानगरपालिका अंतर्गत सत्कार चौक स्थित एक घर में पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध देशी पिस्तौल के साथ भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि मंगलवार रात नगर पुलिस चौकी (वडा प्रहरी कार्यालय) के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलराम पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धनगढ़ी उप-महानगरपालिका के वार्ड नंबर पांच स्थित सत्कार चौक के एक घर में छारा मारा। वहां किराये पर रह रहे 24 वर्षीय साहिल खान निवासी लखीमपुर के कमरे की तलाशी में एक देशी पिस्तौल, एक खुकरी, एक लोहे की रॉड, एक डिजिटल कांटा (तराजू), चांदी का एक करवा, चांदी की दो मालाएं, लोहे की टी, दो टॉर्च, रिंच सहित अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ। पुलिस ने साहिल खान को हिरासत में ले लिया है। उसे जिला पुलिस कार्यालय धनगढ़ी में रखकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद