फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   India-Nepal border sealed for 36 hours in view of elections

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा 36 घंटे के लिए सील

Wed, 23 Feb 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal border sealed for 36 hours in view of elections
गौरीफंटा बार्डर सील होने के बाद पसरा सन्नाटा।
आज शाम छह बजे तक सीमा रहेगी सील
विज्ञापन

गौरीफंटा। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर मंगलवार की सुबह छह बजे से भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई। पूर्व सूचना न दिए जाने के कारण दोनों देशों के नागरिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारत नेपाल सीमा बुधवार की शाम छह बजे तक सील रहेगी।
यूपी में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का बुधवार को मतदान होना है, जिसको लेकर मंगलवार की सुबह छह बजे सीमा को सील कर दिया गया। हालांकि सोमवार की शाम को बार्डर स्थित एसएसबी और पुलिस के पास सीमा सील किए जाने का कोई आदेश नहीं आया था।
विज्ञापन

39वीं वाहिनी एसएसबी कमानडेंट मुन्ना सिंह ने बताया कि डीएम द्वारा सीमा को सील कर आवागमन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार की शाम छह बजे तक सीमा करीब 36 घंटा बंद रहेगी। उधर, बार्डर पर पहुंचे नेपाली नागरिकों ने बताया कि सीमा सील की पूर्व में खबर न होने से उनको परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमा पर पुलिस फोर्स तैनात
मोहम्मदी। मोहम्मदी पुवायां मार्ग पर सिसौरा निकूम के पास रेहरिया से खुटार मार्ग पर मूड़ा निजामपुर के पास मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे पर मोहम्मदपुर ताजपुर पुलिया के पास पुलिस की तैनाती की गई। जिसमें आने जाने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

इंस्पेक्टर विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि शाहजहांपुर की सीमा पर मोहम्मदी पुवायां मार्ग पर पुलिस तैनात की गई है। संवाद

तीन बैरियर लगाकर शुरू हुई सघन चेकिंग
सिकंद्राबाद। विधानसभा चुनाव में बाहर से आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए थाना नीमगांव क्षेत्र में तीन बैरियर लगाकर उन पर फोर्स तैनात किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिकंद्राबाद नीमगांव और बेहजम में बैरियर लगाकर फोर्स तैनात किया गया है, जो मंगलवार से ही बाहर से आने जाने वालों पर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि मतदान के दौरान कहीं पर भी अनावश्यक भीड़ न लगाएं। किसी की हूटिंग न करें जिससे विवाद पैदा हो। उन्होंने चेताया कि बवाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान केंद्र की परिधि में अनावश्यक रूप से मौजूद रहना प्रतिबंधित रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed