{"_id":"69a5cec9ec1ba42c84064e00","slug":"in-bundheli-naankar-the-administration-resolved-the-dispute-by-organizing-holi-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169532-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बुंधेली नानकार में प्रशासन ने होली रखवाकर निपटवाया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बुंधेली नानकार में प्रशासन ने होली रखवाकर निपटवाया विवाद
Mon, 02 Mar 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बुंधेली नानकार में रखवाई गई होली। संवाद
ममरी। गांव बुंधेली नानकार गांव में होली का विवाद निपट गया। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने ग्रामीणों को मौके पर बुलाकर आपसी सहमति के आधार पर होलिका दहन स्थल का विवाद निपटा दिया है।
बुंधेली नानकर निवासी जगदीश प्रसाद ने जिस स्थान पर होली जलाई जाती है, वहां होली जलाने से साफ मना कर दिया था। इससे मामला तूल पकड़कर पुलिस के पास जा पहुंचा था। थाना प्रभारी सुनील मालिक की सूचना पर सीओ रमेश कुमार तिवारी के साथ गांव पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम वासियों के समक्ष होलिका दहन का विरोध कर रहे जगदीश प्रसाद को जैसे-तैसे समझा कर वहां होली रखवा कर मामला निपटा दिया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस महसूस की है। संवाद