{"_id":"5979f02f4f1c1bdd558b496d","slug":"illegal-parking-is-becoming-the-reason-for-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्किंग बन रहा अतिक्रमण का कारण, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्किंग बन रहा अतिक्रमण का कारण, लग रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नहीं है पार्किंग की व्यवस्था, सड़क किनारे खड़े वाहनों से हो रहा अतिक्रमण
शहर मे अतिक्रमण का मुख्य कारण दुकानदार ही नहीं हैं। होटल, अस्पताल, बैंक आदि जिन बिल्डिंगों में हैं उनके पास भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं हैं, जिससे सड़क पर अतिक्रमण हो रहा है, जिससे दिन भर शहर में जाम की स्थित बनी रहती है। इनके आगे आड़े तिरछे खड़े वाहनों की वजह से सड़के सिकुड़ गई हैं, जिससे लोगों को पैदल निकलना तक दुश्वार हो रहा है।
एसबीआई के पास भी नहीं है पार्किंग व्यवस्था
अस्स्पताल रोड पर स्थित जिस बिल्डिंग में भारतीय स्टेट बैंक है उसी में एक्सिस बैंक और एक होटल भी हैं, लेकिन यहां पर बैंक ग्राहकों के लिए पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इससे बैंक आने वाले ग्राहकों को बिल्डिंग के आगे ही सड़क पर अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ता हैं। सड़क किनारे खड़े वाहन अतिक्रमण होने के साथ साथ जाम का भी कारण बनते हैं।
एचडीएफसी बैंक के सामने खड़े वाहन
कोतवाली के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक और डाकखाना के आगे ग्राहक और कर्मचारी अपने अपने वाहन खड़े कर देते हैं। बैंक बिल्डिंग या डाकखाना के पास भी पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है, जिससे वाहनों के साथ आस पास लगने वाले खाने पीने की समाग्री बेच रहे ठेलों के कारण सड़क के दोनो ओर अतिक्रमण हो जाता है,जिससे जाम लगती है।
विज्ञापन
पार्किंग व्यवस्था ही नहीं तो कहां खड़े हो वाहन
जिला अस्पताल से लेकर आस पास बनी बिल्डिंगों के पास अपनी कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं और न ही पालिका की ही। इस कारण अस्पताल और मार्केंट में जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों के घरवालों को रोड के किनारे ही अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं। जिससे सड़क किनारे अतिक्रमण तो होता ही है और दिन भर जाम की स्थित भी बनी रहती है।