फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illegal hoardings are causing huge loss of revenue

Lakhimpur Kheri News: अवैध होर्डिंग से राजस्व का हो रहा बड़ा नुकसान

Fri, 18 Apr 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings are causing huge loss of revenue
लोहिया भवन चौराहे पर लगी होर्डिग्स। संवाद
लखीमपुर। शहर के कोने-कोने में अवैध होर्डिंग्स लगी हुईं हैं। नगर पालिका के अनुसार 50 से 60 स्थानों पर ही इन्हें लगाने के टेंडर होते हैं। जगह नगर पालिका ही चिह्नित करती है कि होर्डिंग्स कहां लगेंगे। बावजूद इसके शहर भर में कम से कम सौ से अधिक स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में होर्डिंग्स लगे हैं। इस तरह ये होर्डिंग्स पालिका के सालाना राजस्व को लाखों रुपये की क्षति पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में घरों, व्यावसायिक स्थानों और सार्वजनिक क्षेत्रों में बिना अनुमति के विशाल होर्डिंग्स और बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इन पर बड़ी कंपनियों, समाजसेवियों और नेताओं के विज्ञापन प्रमुखता से दिखाई देते हैं। विभाग द्वारा तय नियमों के अनुसार, होर्डिंग्स की साइट, साइज और फीस तय की जाती है, जिससे नगर परिषद को सालाना लाखों रुपये की आय होती है। हालांकि अवैध बोर्डों के कारण यह राजस्व सीधे तौर पर निजी जेबों में जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि कई होर्डिंग्स नियमों का उल्लंघन करते हुए निजी संपत्तियों पर ऊंचाई पर लगाए गए हैं, जो हादसों का कारण बन सकते हैं। साथ ही, इनसे टैक्स चोरी भी हो रही है। अवैध होर्डिंग्स की समस्या केवल राजस्व नुकसान तक ही सीमित नहीं है। ये होर्डिंग्स अक्सर अनियोजित और असुरक्षित तरीके से लगाए जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध होर्डिंग्स के कारण हर साल राजस्व का मोटा नुकसान हो रहा है। यदि इन होर्डिंग्स को नियमित किया जाए और उचित टैक्स वसूला जाए, तो नगर पालिका की आय में भारी वृद्धि हो सकती है, जिसका उपयोग शहरों के विकास कार्यों में किया जा सकता है।


ये है नियम

होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर पालिका से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स अवैध माने जाते हैं। इन्हें हटाने के साथ-साथ दोषियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में न तो अनुमति ली जाती है और न ही कार्रवाई होती है।



शहर की अधिक से अधिक होर्डिंग्स हटवाई जा चुकी हैं, जो लगी रह गईं हैं, उन्हें भी हटवाया जाएगा। जल्द ही टेंडर होने हैं, जगह तय करके उन्हीं स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए जाएंगे जो नगर पालिका तय करेगी बाकी जगहों पर लगे होर्डिंग्स अवैध माने जाएंगे, जिन्हें हटवाया जाएगा और जुर्माना भी होगा। - संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका लखीमपुर

लोहिया भवन चौराहे पर लगी होर्डिग्स। संवाद

लोहिया भवन चौराहे पर लगी होर्डिग्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed