फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ill woman in jail erupted see DM

जेल में बीमार महिला को देख भड़कीं डीएम

Mon, 14 Dec 2015 11:44 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 14 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ill woman in jail erupted see DM
जेल में निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम किंजल सिंह ने महिला बंदी को बीमार देखा तो वह भड़क गईं। जेल अधिकारियों से पूछा, इसे अब तक अस्पताल क्यों नहीं भिजवाया। इस पर उन्हें बताया गया कि वह कई बीमारियों से ग्रसित है और उसका इलाज लखनऊ से हो रहा है। डीएम ने तत्काल एंबुलेंस मंगवाकर अपने सामने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कारागार अधिकारियों के मुताबिक मितौली की रहने वाली महिला सुमन, उसका पति रामदुलारे और उसके  पुत्र को सदर कोतवाली पुलिस ने 18 अक्तूबर को दहेज हत्या के मामले में कारागार भेजा था। जिस समय वह कारागार में आई थी, उसका बायां हाथ टूटा था और उस पर प्लास्टर चढ़ा था। महिला बैरक में निरुद्ध सुमन की तबियत खराब होने पर 17 अक्तूबर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उसका दाहिना अंग लकवाग्रस्त है।
विज्ञापन

साथ ही उसे शुगर, बे्रन ट्यूमर और सांस की बीमारी है। 19 अक्तूबर को उसे लखनऊ केजीएमसी रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान हालत में सुधार होने पर दो नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद 15 नवंबर को फिर हालत बिगड़ने पर सुमन को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। हालत में सुधार होने पर नौ दिसंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार को जब डीएम महिला बैरक पहुंचीं तो वह बेड पर पड़ी हाफ रही थी। सुमन की हालत देखकर डीएम ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed