फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ig in Khiri

आईजी ने पूछा, बेलरायां चौकी पर सिपाही की दोबारा तैनाती किसने की..

Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ig in Khiri
लखीमपुर खीरी। नोडल अफसर लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह ने रविवार को थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध समीक्षा की। बैठक में आईजी के तेवर काफी सख्त थे। इससे सभी अफसरों और प्रभारी निरीक्षकों के चेहरे से हवाइयां उड़ती रहीं। आईजी ने पहले इंस्पेक्टर तिकुनियां को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पूछा कि सिपाही हिमांशु की दोबारा चौकी पर तैनाती किसने की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी थाना, चौकी और हलके में दोबारा पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होगी। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर आईजी ने थाना ईसानगर के प्रभारी निरीक्षक की भी जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण, अपराधों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जिले में जनशिकायतों के अनुरूप कार्रवाई नहीं हो रही है। थानों पर शिकायतों का निस्तारण न होने से पीड़ित परेशान होता है। जन शिकायतों का थाना स्तर पर निस्तारण कराएं। थाने पर आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने थानेवार प्रभारी निरीक्षकों के कार्यों की समीक्षा की। आईजी ने प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां हनुमान प्रसाद को आड़े हाथों लिया। कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने पूछा कि निलंबित किए गए सिपाही हिमांशु की बेलरायां चौकी पर तैनाती आपने या मुंशी ने दोबारा तैनाती कैसे की। उन्होंने काफी सख्त लहजे में कहा कि सभी अफसर और इंस्पेक्टर सुन लें किसी भी कीमत पर थाना, चौकी और हलके में दोबारा तैनाती नहीं की जाएगी। जनशिकायतों के निस्तारण में फिसड्डी रहे ईसानगर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को भी आड़े हाथों लिया और कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी दी। आईजी ने कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, थाना फरधान प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह और निघासन प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह के कार्यों की सराहना किया। कोरोना को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरतने, पुलिसकर्मियों से अनिवार्य रूप से मास्क, ग्लब्स आदि सुरक्षा उपकरण पहन कर ड्यूटी करने की ताकीद की। थाना परिसर की प्रतिदिन साफ-सफाई, सैनिटाइज कराने, शनिवार व रविवार को बंदी के दौरान गाइडलाइन का पालन कराने, आवागमन को नियंत्रित रखने आदि को लेकर निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों को रोकने, तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टॉपटेन सक्रिय अपराधियों के संबंध में भी समीक्षा की। एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर बॉर्डर सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी पूनम, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सभी सीओ और थाना प्रभारी निरीक्षक, एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईजी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आईजी जोन लक्ष्मी सिंह ने दलबल के साथ कोतवाली और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को दिशा- निर्देश देने के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी जोन लक्ष्मी सिंह, एसपी पूनम के साथ नगर की सुरक्षा व्यवस्था परखने पौराणिक शिव मंदिर पहुंची। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर, गोकर्ण तीर्थ परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद कोतवाली में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाएं देखीं साथ ही सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कोतवाली पुलिस को कहा। एसपी पूनम, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ आरके वर्मा, इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव को निर्देशित किया कि सर्किल में टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सूची तैयार की जाए। यदि वह बाहर घूम रहे हैं तो उन्हें शीघ्र जेल भेजा जाए। बताया कि नगर में शीघ्र ही गोला पुलिस चौकी व्यवस्थित की जाएगी। संवाद

आईजी ने कोविड-19 और बाढ़ कंट्रोल रूम देखा
जनपद की नोडल अधिकारी/आईजी लक्ष्मी सिंह ने दौरे के दूसरे दिन रविवार को डीएम के कैंप कार्यालय में खुले कोविड-19 और बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड को लेकर आने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कोविड-19 से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण के लिए किए गए उपायों पर चर्चा की। इस दौरान एसपी पूनम भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed