फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Idrish's wife said - her husband did not commit suicide, it was murder

Lakhimpur Kheri News: इदरीश की पत्नी बोली- पति ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई

Sun, 20 Sep 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Idrish's wife said - her husband did not commit suicide, it was murder
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव दुलही में युवती को साथ ले जाने के विवाद के बाद हुई फायरिंग और इदरीश की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी शायरा ने पति की मौत को आत्महत्या मानने से मना करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उसने पांच लोगों पर पति की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
शायरा के मुताबिक, उसके पति ने उसे तलाक नहीं दिया था। आरोप है कि युवती को साथ ले जाने के बाद उसके परिजनों ने उससे मारपीट की और उसे भी धमकाया। युवती के भाइयों ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी बहन को साथ ले जाने वाले की पत्नी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। इससे डरकर वह अपने 10 वर्षीय बच्चे को लेकर मायके सिंगाही चली गई थी।
विज्ञापन

शायरा ने आरोप लगाया कि इदरीश ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि अखिलेश, राहुल, पुत्तन, संदीप और टिंकू ने मिलकर उसकी हत्या की। उसका दावा है कि इदरीश को गोली राहुल ने मारी थी। उसने अखिलेश पर हत्या की साजिश में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। शायरा के अनुसार, युवती के घर से जाने के बाद पुलिस लगातार उसके घर पर दबिश दे रही थी। इससे परिवार परेशान था। उसने पुलिस से शिकायत किए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। युवती के बयान दर्ज करने के साथ उसका मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed