फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Idols of Goddess Durga will be placed in pandals at 28 places in Bankeganj

Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज में 28 स्थानों पर पंडालों में विराजेंगी मां दुर्गा की मूर्तियां

Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Idols of Goddess Durga will be placed in pandals at 28 places in Bankeganj
बांकेगंज। शारदीय नवरात्र का महापर्व 11 अक्तूबर से शुरू होगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बांकेगंज, संसारपुर और कुकरा समेत क्षेत्र में 28 स्थानों पर पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां विराजमान होंगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:30 से अपराह्न 12:30 बजे तक है।
विज्ञापन

छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पं. रामेदव मिश्र शास्त्री ने बताया कि छह साल बाद ऐसा संयोग आया है कि इस बार नवरात्र 10 दिन का है। मां का आगमन गज यानी हाथी पर होगा, जो सुख-समृद्धि का प्रतीक है। मां की विदाई मुर्गे पर होगी। 11 अक्तूबर को सुबह 6:19 बजे के बाद नवरात्र शुरू होगा। 18 अक्तूबर रविवार को अष्टमी है, जो सोमवार सुबह 7:33 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी लगेगी। नवमी तिथि मंगलवार दोपहर 12:50 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी लगेगी। विजय मुहूर्त दोपहर 2:05 से 2:51 बजे तक रहेगा। रावण दहन प्रदोषकाल में 20 अक्तूबर को शाम 5:45 बजे के बाद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed