फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Huui man-eating tigress , made ​​mid- bite

आदमखोर हुुई बाघिन, अधेड़ को बनाया निवाला

Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Huui man-eating tigress , made mid- bite
अधेड़ को अपना निवाला बना लिया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ढूंढने निकले ग्रामीणों को अधखाये शव के पास बैठी मिली बाघिन और दो शावक
शोर मचाकर बाघिन को खदेड़ने के बाद जंगल से बाहर निकालकर लाए शव

कस्बे से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर बिहारीपुरवा गांव के पास बाघिन ने एक अधेड़ को अपना निवाला बना लिया। यह व्यक्ति रविवार की शाम खेत से भूसा लाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात भर नहीं लौटा। सोमवार की सुबह ग्रामीण उसे तलाशते हुए जंगल की तरफ गए, तब उसके अधखाए शव के पास बाघिन और उसके दो शावकों को मौजूद देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने हिम्मत करके पहले बाघिन को खदेड़ा और फिर शव को अपने कब्जे में लिया।

बिहारीपुरवा में रहने वाले 50 वर्षीय किसान अंजनी जंगल से सटे खेतों की ओर भूसे की तलाश में रविवार की शाम करीब चार बजे घर से निकले थे लेकिन फिर रात भर घर नहीं लौटे। घरवालों के तलाश करने के बावजूद अंजनी का कुछ पता नहीं चला। सोमवार की सुबह कई ग्रामीणों के साथ घरवाले फिर उन्हें खोजने निकले। लोग उन्हें बिहारीपुरवा गांव के आसपास ढूंढ रहे थे तभी एक खेत के पास जंगल में करीब 100 मीटर अंदर उन्होंने एक बाघिन को दो शावकों के साथ बैठे देखा। पास में ही अंजनी का अधखाया शव पड़ा हुआ था। यह जंगल दुधवा पार्क क्षेत्र का है। बाघिन और उसके शावक शव के पेट और जांघों से घुटनों तक का हिस्सा खा चुके थे। शोर मचाने पर बाघिन अपने शावकों के साथ वहां से हटी तो ग्रामीण अंजनी के शव को जंगल से निकालकर बाहर लाए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पड़ताल के बाद अंजनी के घरवालों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एक व्यक्ति को बाघिन के निवाला बनाए जाने की खबर से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। गांव वालों का कहना है कि बाघिन आदमखोर हो गई है। वन विभाग का कहना है कि पड़ताल किए बगैर बाघिन को आदमखोर घोषित नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed