{"_id":"6ab73d697cc4b752ca06c13f","slug":"husband-wife-and-son-killed-after-a-mud-wall-collapsed-due-to-heavy-rain-in-lakhimpur-kheri-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत
Sat, 26 Sep 2026 09:05 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:05 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी के नीमगांव क्षेत्र में शनिवार सुबह बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से दंपती और उनके मासूम बेटे की मौत हो गई। तीनों कमरे में सो रहे थे। दीवार गिरने से मलबे में दब गए थे।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण, जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे सो रहे पति-पत्नी और पुत्र दब गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि रहमतपुर निवासी मोहन कश्यप (50 वर्ष) अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। शनिवार तड़के अचानक कच्ची दीवार ढह गई। इसके नीचे मोहन कश्यप, उनकी पत्नी कविता कश्यप (45) और आठ वर्षीय पुत्र नानू कश्यप दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इस्लाम की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अनुज वर्मा और एसओ नीमगांव प्रवीर कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान में हुए इस हादसे से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। बता दें जिले में शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है।