लखीमपुर खीरी। जिले में मंगलवार को भी 102 एंबुलेंस स्टाफ की भूख हड़ताल जिला महिला अस्पताल में जारी रही। एंबुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर बैठे रहे। इससे गर्भवती महिलाओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग के बैनर तले 102 एंबुलेंस का स्टाफ महिला अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठा है। संगठन के जिलाध्यक्ष पवन शुक्ल ने बताया कि जब तक हमारी मांगें मान नहीं ली जातीं तब तक भूख हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष का कहना है कि न तो समय से मानदेय मिल रहा है और न ही डीजल मिलता है। उसमें विभागीय अधिकारी मनमानी कटौती करते हैं। कर्मचारियों का निरंतर शोषण किया जा रहा। अतुल कुमार, पंकज गुप्ता, जहीर खान, अशरफ आदि मौजूद रहे। संवाद