फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hundreds of people of Nirmal Nagar waiting for water supply

Lakhimpur Kheri News: निर्मल नगर के सैकड़ों लोगों को पानी सप्लाई का इंतजार

Wed, 07 Feb 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of people of Nirmal Nagar waiting for water supply
लखीमपुर खीरी। पानी की किल्लत से पिछले एक महीने से जूझ रहे मोहल्ला निर्मल नगर के निवासियों की समस्या अब तक नहीं सुलझी है। हालांकि, मंगलवार को खबर छपने के बाद अधिकारी हरकत में आए और फॉल्ट ढूंढकर उसे दुरुस्त कराने में लगे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला निर्मलनगर के लोग एक महीने से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मोहल्ले के करीब सौ मकानों में रहने वाले सैकड़ों लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। शिकायत के बाद भी मोहल्ले की समस्या का समाधान नहीं हो सका। हालांकि पानी को लेकर बार बार आ रही शिकायत को देखते हुए नगर पालिका की ओर से एक पानी का टैंकर मोहल्ले में भेजा गया, इसके बावजूद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क पर टैंकर खड़ा कर दिया जाता है, पानी भरने और ले जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार के अंक में अखबार में खबर प्रकाशित हुई तो नगर पालिका के अफसरों की नींद टूटी। मंगलवार की सुबह कर्मचारियों को भेजकर फॉल्ट का पता लगाया गया। अब उसे दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सालों से खराब पड़ा है हैंडपंप
मोहल्ले में पानी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सरकारी हैंडपंप लगाया गया था जोकि करीब एक साल से खराब पड़ा है। नल खराब होने की वजह से मोहल्ले के लोगों को नगर पालिका की वाटर सप्लाई पर ही निर्भर होना पड़ता है, लेकिन वह भी सही नहीं है।


बोले लोग-मोहल्ले में हैं तमाम समस्याएं
मोहल्ले की मधु और सोनम का कहना है कि मोहल्ले में कई समस्याएं हैं। यहां पर सड़कें ऊंची होने की वजह बरसात के समय पानी घरों में घुस जाता है। नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदगी में रहना पड़ रहा है। कई जगहों पर नालियां टूटी हैं। जर्जर सड़कों को सही कराने के लिए कई बार नगर पालिका में शिकायतें की गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed