फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   House set on fire... stones pelted at police

Lakhimpur Kheri News: घर में लगाई आग... पुलिस पर किया पथराव

Sun, 10 Mar 2024 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
House set on fire... stones pelted at police
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव में समाधान दिवस में बाग पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद टीम जांच करने पहुंची तो आरोपी पक्ष की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। अपनी ही झोंपड़ी में आग लगा ली। पुलिस पर पथराव भी किया। मौके पर मौजूद टीम ने किसी तरह आग बुझाकर अतिक्रमण हटवाया और दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार की दोपहर थाना नीमगांव में एसडीएम विनीत उपाध्याय समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहे थे। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे के बाद नीमगांव निवासी सत्य प्रकाश शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप लगाया कि उनके बाग के सामने जमीन पर कुछ लोगों ने कई साल से कब्जा कर रखा है। शिकायत के निस्तारण के लिए एसडीएम ने पुलिस और राज्स्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

पैमाइश के आदेश के साथ ही एक जेसीबी भी मौके पर अतिक्रमण ढहाने के लिए भेजी गई। करीब दो बजे जेसीबी देख झोंपड़ी बनाकर रह रहे चार घरों की महिलाओं ने नाराजगी में एक छप्पर में आग लगा दी। जब संयुक्त टीम आग बुझाने के लिए आगे बढ़ी, तो कुछ महिलाओं ने पथराव भी कर दिया। इसके बाद सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई तो मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और पानी डालकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ मितौली मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को आदेश दिया कि बाग की जमीन पर न रहें, बल्कि उसके सामने खंती वाली सरकारी जमीन पर अपने घर बनाकर रह सकते हैं। थानाध्यक्ष श्रद्धा सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने एक दो बार पथराव किया और किसी महिला ने झोंपड़ी में आग लगाई थी। घटना की जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-------------------------

बाग के आगे सरकारी जमीन पर खंती है। जिस पर कई सालो से कुछ परिवार छप्पर डाल कर रह रहे थे। धीरे धीरे बाग की जमीन पर कब्जा बढ़ा रहे थे। शिकायत पर राजस्व टीम सीमांकन करने गई थी। कुछ महिलाओं ने एक छप्पर में आग लगा दी। उसको बुझाकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया और सीमांकन करा दिया गया है।

- विनीत उपाध्याय, एसडीएम मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed