{"_id":"5f722b258ebc3ec5ef0300e2","slug":"hospital-seal-lakhimpur-news-bly4214743170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखा पाया कोई अभिलेख, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखा पाया कोई अभिलेख, अस्पताल सील
विज्ञापन
गोला में अस्पताल सील करते पीएचसी अधीक्षक।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नगर में अपंजीकृत निजी अस्पतालों की भरमार है। सोमवार को कुंभी पीएचसी एमओआईसी डॉ गणेश कुमार की टीम ने नगर में संचालित न्यू शिफा नर्सिंग होम पर छापा मारा। संचालक तो मौके पर नहीं मिला वहीं मौजूद स्टाफ कोई अभिलेख नहीं दिखा सका, जिससे अस्पताल को सील कर दिया गया।
नगर में ऐसी कोई सड़क नहीं जिस पर कोई न कोई अपंजीकृत निजी अस्पताल संचालित न हो रहा हो। आलम यह है कि इन अस्पतालों में न तो कोई योग्य डॉक्टर हैं और न ही स्टाफ।
15 सितंबर को भी पीएचसी अधीक्षक डॉ गणेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने नगर के ग्लोबल हॉस्पिटल, सुपर हॉस्पिटल, न्यू केयर हॉस्पिटल, शिफा हॉस्पिटल में छापा मारा था। जहां संचालक और मौजूद स्टाफ कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया। टीम ने जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। सोमवार को पुन: सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल के निर्देश पर कुंभी पीएचसी एमओआईसी डॉ गणेश कुमार, गोला पीएचसी अधीक्षक डॉ डीके वर्मा की टीम ने पुलिस के साथ मोहम्मदी रोड स्थित सरायन नदी के निकट न्यू शिफा नर्सिंग होम पर छापा मारा। संचालक तो नहीं मिले वहीं स्टाफ भी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ के निर्देश पर नर्सिंग होम की जांच की गई। स्टाफ नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन और जरूरी कागजात नहीं दिखा सका। नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
- डॉ गणेश कुमार
एमओआईसी पीएचसी कुंभी