{"_id":"65ff3d334a7082c8e001bdab","slug":"holi-no-entry-of-heavy-vehicles-in-the-market-from-8-am-to-9-pm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-116584-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: होली... बाजार में सुबह आठ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: होली... बाजार में सुबह आठ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली के रंग बदरंग न हों... इसके लिए पुलिस-प्रशासन चौकस है। संवेदनशील होलिका स्थलों के पास पुलिस तैनात की गई है, तो जाम से बचने के लिए शहर में आज से भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। सुबह आठ बजे से लेकर रात नौ बजे तक भारी वाहनों को बाइपास से निकाला जाएगा।
सीओ सिटी रमेश तिवारी ने बताया कि होली को लेकर सदर बाजार, हीरालाल धर्मशाला, संकटा देवी चौराहे के अलावा शहर में चलने वाले ई-रिक्शा, कार आदि पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। बैरियर लगाकर वाहनों को दूसरी ओर मोड़ा जाएगा। यातायात प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि शहर के अंदर यातायात प्रभावित न हो, इसको लेकर हर चौराहे पर यातायात सिपाहियों की तैनाती रहेगी, वहीं बाइपास से अंदर आने वाले वाहनों को बाहर-बाहर निकाला जाएगा। शहर के मुख्य बाजार में बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा।
इस बार जिले में तीन हजार से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन होगा। शनिवार को पूजा में प्रयोग होने वाले उपलों की खूब मांग रही। हाल यह हुआ कि देर शाम तक गोबर से बने उपले बाजार से गायब हो गए। शुरुआत में दस रुपये में बिकने वाले उपले की शाम को कीमत बढ़ गई। हालांकि होलिका दहन के शुभ मुहूर्त को लेकर पंडितों की अलग-अलग राय है। वहीं बाजारों में शनिवार को रौनक दिखाई दी। रंग गुलाल के अलावा खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भारी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
खूब खेलें रंग... पालिका तीन बार करेगी पानी की सप्लाई
नगर पालिका ने सोमवार को शहरवासियों की सुविधाओं को लेकर तीन बार पेयजल सप्लाई की जाएगी। नगर पालिका के जेई जलकल जीतेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह छह से आठ बजे तक, दोपहर 12 से 2.30 बजे तक और शाम को छह बजे से लेकर आठ बजे तक सप्लाई दी जाएगी। डायरेक्ट चलने वाले कृष्णा टाकीज, निर्मल नगर, हाथीपुर कोठार, नहर पुलिया सहित अन्य पंप पूरे दिन चलते रहेंगे। पेयजल से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1533 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रात 10:28 के बाद करें होलिका दहन
देवकली तीर्थ के लिए महंत प्रमोद दीक्षित का कहना है कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाएगा। भद्रा नक्षत्र में किसी भी हाल में होलिका दहन नहीं किया जाएगा। इस बार 24 मार्च की रात्रि व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को भद्रा काल के बाद अर्थात रात्रि 10:28 के बाद होलिका दहन किया जाना शास्त्र सम्मत होगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 को सुबह 09:23 बजे से लगेगी जोकि पूरी रात्रि रहेगी और 25 मार्च को दिन के 11:31 पर समाप्त हो जाएगी। इसलिए होलिका दहन 24 को ही होगा। चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगोत्सव का पर्व मनाया जाता है।
-- -- -- -- -- -- --
आपालकाल में इन नंबरों का करें इस्तेमाल
पुलिस सहायता के लिए -डायल 112
स्वास्थ्य दिक्कतों के लिए- डायल 108
पेयजल की दिक्कत के लिए- 1533
बिजली समस्या आने पर- 1912