{"_id":"65e4b5abfd45a981df034482","slug":"history-sheeters-body-found-near-farm-family-members-suspect-murder-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-115509-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत के पास हिस्ट्रीशीटर का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत के पास हिस्ट्रीशीटर का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
उचौलिया। शनिवार शाम को घर से गए गांव कंजा निवासी हिस्ट्रीशीटर का शव रविवार सुबह यहां कस्बे में नेशनल हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप के पास खेत की मेड़ के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
गांव कंजा निवासी मृतक के भतीजे सुशील ने बताया कि उसके चाचा महेश (50) शनिवार शाम को घर से गांव के एक युवक की ही बाइक पर बैठकर गांव रतनपुर गए थे। बताया कि कुछ लोगों से पता चला कि रतनपुर में गन्ना सेंटर के पास बाइकसवार दो अन्य लोग मिले, जो उनको बाइक पर बैठाकर मोहदियापुर की ओर ले गए।
मृतक के भतीजे सुशील ने बताया कि देर शाम तक घर वापस न आने पर उन लोगों ने महेश की काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह वह लोग करीब सात बजे चाचा महेश की तलाश में उचौलिया थाना आए तो देखा कि चाचा का शव थाने से करीब आधा किलोमीटर दूर हाईवे के किनारे एक खेत की मेड़ के पास पड़ा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। उधर, थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
परिजन बोले- हाथ और पैर में हैं चोट के निशान
मृतक महेश के भतीजे सुशील ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि चाचा महेश के हाथ और पैर पर चोट के निशान थे। पैर में चोट से खून निकल रहा था। गला सूजा हुआ था। कान से भी खून निकल रहा था। आंखें खुली हुईं थीं। सुशील ने बताया कि चाचा महेश के पास करीब तीन हजार रुपये थे और एक मोबाइल फोन था, लेकिन उनके पास से पुलिस को केवल मोबाइल फोन ही मिला। बताया कि चाचा महेश का एक हाथ कई साल पहले थ्रेसर से कट गया था। उनकी शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह मेरे (भतीजे सुशील) साथ ही रहते थे। चाचा तीन भाई थे। दो बड़े भाइयों राधेश्याम और दयाराम की मौत पहले हो चुकी है।
थाने से आधा किमी दूर पड़ा रहा शव, बेखबर रही पुलिस
कस्बे में हाईवे के किनारे थाने से करीब आधा किमी की दूरी पर महेश का शव पड़ा रहा, लेकिन पुलिस को सुबह तक खबर नहीं हुई। हाईवे से करीब 10 मीटर दूर खेत की मेड के पास शव पड़ा था। यहां से एक तरफ करीब सौ मीटर दूर पेट्रोल पंप तो दूसरी ओर इतनी ही दूर पर ढाबा है। आसपास कोई मकान नहीं है। दोनों के बीच में शव पड़ा हुआ था, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस बोली- हिस्ट्रीशीटर था मृतक
कस्बे में मृत मिला कंजा निवासी अधेड़ महेश पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर था। कोतवाली पसगवां में उस पर 30 साल पूर्व डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष उचौलिया के मुताबिक- मृतक महेश का क्राइम रिकॉर्ड अभी उपलब्ध नहीं है।